OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!

OnePlus Turbo 6X Pro सीरीज का खास फोन होगा जिसमें 8000mAh की विशाल बैटरी होगी।

OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus Turbo 6X Pro सीरीज का खास फोन होगा जिसमें 8000mAh की विशाल बैटरी होगी।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS 16 के साथ आने वाला है।
  • फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग होगी।
विज्ञापन

OnePlus जल्द ही अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के ये स्मार्टफोन जून के तीसरे हफ्ते की शुरुआत में दस्तक दे सकते हैं। लॉन्च से पहले इनके प्रोसेसर, बैटरी आदि के बारे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। OnePlus Turbo 6X Pro में प्रो फीचर्स का खुलासा हुआ है। फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी होगी। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले बताया गया है। इसी के साथ इसमें आई केयर फीचर भी होगा। आइए जानते हैं OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro का लॉन्च 18 जून को हो सकता है। कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में पेश किए जाएंगे। स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। अब लॉन्च से पहले चीन में वनप्लस के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। वहीं, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस भी X पोस्ट में लीक किए हैं। 

OnePlus Turbo 6X Pro Specifications

Li Jie के मुताबिक OnePlus Turbo 6X Pro सीरीज का खास फोन होगा जिसमें 8000mAh की विशाल बैटरी होगी। फोन में 6.78 Samsung AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह Samsung का आई-केयर डिस्प्ले पैनल होने वाला है। यह फोन Dimensity 7400 Super चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। आउट ऑफ द बॉक्स यह एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS 16 से लैस होगा। 

कैमरा के लिए फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग होगी। यानी धूल और पानी से तगड़ी सुरक्षा फोन में मिलने वाली है। फोन ब्लैक और ओरेंज कलर ऑप्शंस में आने वाला है। स्टोरेज और मैमोरी के लिए 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256GB वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं।  

OnePlus Turbo 6X Specifications

सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल OnePlus Turbo 6X भी धांसू फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। फोन में 7000mAh की बैटरी बताई गई है। इसमें 6.72 इंच का LCD आई-केयर डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी होगी। फोन में Dimensity 7360 Super चिपसेट बताया गया है। स्मार्टफोन को कंपनी ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर्स में पेश करेगी। इसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB, और 12GB+256GB के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS 16 के साथ आने वाला है। 

कैमरा की बात करें तो इस फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जबकि सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का बताया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »