गूगल आईओ 2016: क्रोम ओएस में अब मिलेगा एंड्रॉयड ऐप और प्ले स्टोर सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2016 14:15 IST
गूगल की वार्षिक डेवेलेपर कॉन्फ्रेंस जारी है और पहले ही दिन कई मजेदार प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। गूगल आईओ के एक सत्र में बताया गया कि गूगल क्रोम ओएस में अब एंड्रॉयड ऐप और प्ले स्टोर सपोर्ट मिलेगा।

इस सत्र में बताई गई जानकारी से साफतौर पर संकेत मिलता है कि गूगल एक सेशन आयोजित करेगा जिसमें सभी डेवलेपर क्रोम ओएस पर ऐप्स की टेस्टिंग कर पाएंगे। अप्रैल में कुछ क्रोम ओएस वी51 यूजर ने सेटिंग और क पॉप विंडो देखी थी जिसमें आने वाले एंड्रॉयड ऐप सपोर्ट और गूगल प्ले एक्सेस के संकेत मिले थे। ऐसी जानकारी भी थी कि गूगल जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

अब, गूगल आईओ में मिली जानकारी इन दावों को सही साबित करती है। इस जानकारी को सबसे पहले 9टू5गूगल ने गूगल आईओ वेबसाइट पर देखा था। इसमें कहा गया है, ''आज हमने घोषणा की है कि हम दुनिया में सबसे बेहतर मोबाइल ऐप अनुभव जोड़ रहे हैं, दुनिया के सबसे शानदार ब्राउज़र क्रोम में अब एंड्रॉयड ऐप और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट भी मिलेगा। इस सेशन में हिस्सा लीजिए और क्रोम ओएस पर अपने एंड्रॉयड ऐप की टेस्टिंग कीजिए। अपने क्रोमबुक पर एंड्रॉयड ऐप की टेस्टिंग के दौरान हमारे इंजीनियर आपकी त्वरित मदद के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हम शुरुआती 50 डेवलेपर को एक मुफ्त क्रोमबुक भी देंगे जिससे वे अपने ऐप्स को क्रोम में चला सकें। ''
 

तब से अब तक जानकारी को अपडेट किया जा चुका है और यह जानकारी अब हटाई जा चुकी है। लेकिन गूगल द्वारा जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है। अभी तक गूगल ने दो नए ऐप अलो और डुओ भी लॉन्च किए हैं। ये दोनों ऐप एंड्रॉयड व आईओएस यूजर के लिए लॉन्च किए गए हैं। अनोखे फीचर से लैस इन दोनों ऐप को आने वाले समय में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा सर्च इंजन दिग्गज गूगल ने गूगल होम (एक वॉयस बेस्ड होम एक्टिवेशन डिवाइस) को भी पेश किया। गूगल असिस्टेंट और डेड्रीम वीआर सिस्टम को भी गूगल आईओ में पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.