ASUS ने पेश किया गेमिंग लैपटॉप ROG GL552, कीमत 70,999 रुपये

ASUS ने पेश किया गेमिंग लैपटॉप ROG GL552, कीमत 70,999 रुपये
विज्ञापन
गेमिंग के दीवानों के लिए आसुस (Asus) ने नया लैपटॉप ROG GL552 पेश किया है। इसकी कीमत 70,999 रुपये रखी गई है। इस हाई-एंड लैपटॉप का ब्लैक+ग्रे कलर वेरिएंट कई नामी ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विंडोज 8.1 (Windows 8.1) पर चलने वाले ROG GL552 लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी (1920×1080 pixels) रिजॉल्यूशन IPS बैकलिट डिस्पले है। स्क्रीन का आसपेक्ट रेशियो 16:9 है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री। लैपटॉप में fourth-generation Intel Core i7-4720HQ processor (4 cores, 8 threads, 2.6GHz base clock, 3.6GHz Turbo) का इस्तेमाल किया गया है। सिस्टम में 8जीबी का 1600MHz DDR3 RAM है, जिसे  
अपग्रेड किया जा सकता है। ग्राफिक्स इंटेसिव गेम और ऐप्लिकेशन के लिए इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 950M (N16P-GT) का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Intel HD Graphics 4600 भी लैपटॉप के साथ इंटिग्रेटेड आता है। एचडी वेबकैम के अलावा, AsusROG GL552 में 1टीबी का हार्डड्राइव है और साथ में एक ऑप्टिकल ड्राइव भी।

इस गेमिंग लैपटॉप में RJ45 इथरनेट जैक, हेडफोन और माइक कॉम्बो जैक, एक VGA पोर्ट (D-Sub), तीन यूएसबी 3।0 पोर्ट, ब्लूटूथ 4.0, Wi-Fi 802.11b/g/n और HDMI पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ एक एसडी कार्ड रीडर भी इस सिस्टम में दिया गया है। इसका वजन 2.6 किलोग्राम है और डाइमेंशन 382×255×16-32.6mm। लैपटॉप 48WHr 4-cell Li-ion बैटरी के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »