स्‍टूडेंट्स ध्‍यान दें! Asus ने लॉन्‍च किया Chromebook CM14 लैपटॉप, Rs 30 हजार से कम कीमत

Asus Chromebook CM14 : यह मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। इसकी स्‍लीक और मैटलिक चेसिस में 180-डिग्री 'ले-फ्लैट' हिंग वाला डिस्प्ले है।

स्‍टूडेंट्स ध्‍यान दें! Asus ने लॉन्‍च किया Chromebook CM14 लैपटॉप, Rs 30 हजार से कम कीमत

Photo Credit: Asus

आसुस का दावा है कि लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

ख़ास बातें
  • Asus Chromebook CM14 लैपटॉप हुआ लॉन्‍च
  • इसकी कीमत 26,990 रुपये है
  • यह एमेजॉन के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है
विज्ञापन
Asus Chromebook CM14 लैपटॉप को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह मीडियाटेक के कॉम्पैनियो प्रोसेसर से लैस है। दावा है कि यह मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। इसकी स्‍लीक और मैटलिक चेसिस में 180-डिग्री 'ले-फ्लैट' हिंग वाला डिस्प्ले है। आसुस का दावा है कि लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह लैपटॉप सिंगल मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में लॉन्‍च हुआ है और खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। 
 

Asus Chromebook CM14 price in India, availability

Asus Chromebook CM14 को ग्रेविटी ग्रे कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी कीमत 26,990 रुपये है। यह एमेजॉन के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। 
 

Asus Chromebook CM14 specifications, features

Asus Chromebook CM14 में 14 इंच का फुल एचडी एंटी ग्‍लेयर नॉन टच एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट, 220 निट्स की ब्राइटनेस और 16:9 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो ऑफर करता है। इसमें मीडियाटेक का कॉम्पैनियो 520 CPU लगाया गया है, जिसके साथ ARM Mali G52 MP2 GPU और 8 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। यह गूगल क्रोम ओएस के साथ प्री-इंस्‍टॉल्‍ड आता है और 128 जीबी eMMC स्‍टोरेज से लैस है।  

Asus Chromebook CM14 में 720p का वेब कैमरा दिया गया है। प्राइवेसी शटर के अलावा इनबिल्‍ट फेस AE फीचर भी उसमें है। इसका कीबोर्ड जेस्‍चर इनपुट को सपोर्ट करता है। सिक्‍योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। 

Asus Chromebook CM14 में 42Wh 2 सेल बैटरी है। यह 45वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए यह लैपटॉप Wi-Fi 6 और ब्‍लूटूथ 5.3 से लैस है। इसमें 2 USB 3.2 Gen 1 टाइप-सी पोर्ट, एक USB 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक 3.5mm 2-in-1 माइक्रोफोन/हेडफोन जैक और एक एसडी कार्ड रीडर लगाया गया है। लैपटॉप का वजन 1.45 ग्राम है। 

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
Touchscreenनहीं
प्रोसेसरMediaTek Kompanio 520
रैम8 जीबी
ओएसChrome OS
वज़न1.45 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »