Apple की 15.5 इंच  MacBook Air लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने इसके लिए पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इससे इस डिवाइस को अप्रैल में लॉन्च किए जाने का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नए MacBook Air के पैनल का प्रोडक्शन शुरू किया है
  • इससे पहले कंपनी के 15 इंच MacBook Air को लॉन्च करने की अटकल थी
  • आगामी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है

यह MacBook Air के लिए सबसे बड़ा स्क्रीन साइज होगा

आईफोन जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन और डिवाइसेज बनाने वाली Apple जल्द ही 15.5 इंच MacBook Air को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसके लिए पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इससे इस डिवाइस को अप्रैल में लॉन्च किए जाने का संकेत मिल रहा है। इससे पहले कंपनी के 15 इंच MacBook Air को लॉन्च करने की अटकल थी। 

DSCC के एनालिस्ट Ross Young की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने नए MacBook Air के पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसे अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके बारे में जानकारी जल्द दी जा सकती है। यह MacBook Air के लिए सबसे बड़ा स्क्रीन साइज होगा। इसे 13 इंच के मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एपल ने पिछले वर्ष MacBook Air का एक वर्जन लॉन्च किया था। इसमें Apple का M2 चिपसेट था और इसका शुरुआती प्राइस 1,199 डॉलर का था। कंपनी के आगामी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

एपल ने नेक्स्ट जेनरेशन चिपसेट M3 पर भी काम शुरू कर दिया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग ताइवान की सेमीकंडक्टर कंपनी TSMC कर रही है। यह पता नहीं चला है कि नए MacBook Air में किस चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। एपल के तिमाही रेवेन्यू में लगभग चार वर्ष बाद पहली बार गिरावट हुई है। इसका बड़ा कारण चीन में कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के कारण हॉलिडे सीजन के दौरान नई  iPhone सीरीज की बिक्री घटना है। कंपनी की दिसंबर तिमाही के दौरान बिक्री 117 अरब डॉलर की रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत कम है। 

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर के दौरान प्रॉफिट भी कम हुआ है। एपल का प्रॉफिट लगभग 30 अरब डॉलर का रहा। एपल के रिजल्ट्स से महंगे इंटरेस्ट रेट्स और कुछ अन्य कारणों से स्लोडाउन की आशंका बढ़ गई है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड कंपनी एपल के लिए आईफोन की बिक्री में पिछली बार कमी कोरोना के दौरान हुई थी। कंपनी ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी ने दिसंबर में देश से एक अरब डॉलर के हैंडसेट्स का एक्सपोर्ट किया है। भारत में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Wistron की फैक्टरी में आईफोन की असेंबलिंग की जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  4. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  5. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  7. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  8. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.