MacBook Air (2024) और iPad Air (2024) अब नहीं मिलेंगे! Apple ने कई पुराने मॉडल किए बंद

Apple ने पिछले हफ्ते, बुधवार को अपना एंट्री लेवल MacBook Air (2025) भारत में लॉन्च किया था। डिवाइस कंपनी के 10 कोर चिपसेट M4 के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 21:01 IST
ख़ास बातें
  • पुराने iPad और Mac मॉडल्स को Apple ने ऑफिशियल वेबसाइट से हटाया
  • MacBook Air (2024), iPad Air (2024), 10th Gen iPad (2022) लिस्ट में शामिल
  • Mac Studio (M2 Max, 2023) और Mac Studio (M2 Ultra, 2023) भी डिस्कंटीन्यू

Photo Credit: Apple

Apple ने MacBook Air (2025), iPad Air (2025) और नए M4 SoC-पावर्ड प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के बाद कई पुराने iPad और Mac मॉडल्स को बंद कर दिया है। इनमें MacBook Air (2024), iPad Air (2024) और 10th जनरेशन iPad (2022) जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा, Mac Studio (M2 Max, 2023) और Mac Studio (M2 Ultra, 2023) को भी Apple की वेबसाइट से हटा दिया गया है। अब Mac Studio का नया मॉडल M4 Max और M3 Ultra चिप्स के साथ उपलब्ध होगा।

MacBook Air (2025), iPad Air (2025), 11th जनरेशन iPad (2025), Mac Studio (M3 Ultra, 2025) और Mac Studio (M4 Max, 2025) के लॉन्च के तुरंत बाद पुराने iPad और Mac मॉडल्स को Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया। इनमें MacBook Air (2024), iPad Air (2024), 10th जनरेशन iPad (2022), Mac Studio (M2 Max, 2023) और Mac Studio (M2 Ultra, 2023) शामिल हैं। 10th जनरेशन iPad (2022) को एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में 2022 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 44,900 रुपये थी और यह 64GB स्टोरेज व Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता था।
Advertisement

वहीं, MacBook Air और iPad Air को Apple ने पिछले साल नए चिपसेट्स के साथ अपग्रेड किया था, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इनका प्रोडक्शन भी बंद किया जा रहा है। हालांकि, ये डिवाइसेज अभी भी थर्ड-पार्टी रिटेलर्स जैसे Flipkart और Amazon पर लिस्टेड हैं और खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही इसके ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होने की भी पूरी संभावना है।

इससे पहले भी Apple ने iPhone SE (2022), iPhone 14 और iPhone 14 Plus को iPhone 16e के लॉन्च के बाद बंद कर दिया था। अब iPhone 16e Apple की स्मार्टफोन सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल बन गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है।
Advertisement

Apple ने पिछले हफ्ते, बुधवार को अपना एंट्री लेवल MacBook Air (2025) भारत में लॉन्च किया था। डिवाइस कंपनी के 10 कोर चिपसेट M4 के साथ आती है। इसमें 13-इंच और 15-इंच के डिस्प्ले साइज ऑप्शन मिलते हैं। दोनों ही वेरिएंट में Liquid Retina पैनल है। यह 16GB तक रैम और 2TB तक SSD स्टोरेज से लैस है। MacBook Air (2025) की भारत में कीमत 99,900 रुपये है जिसमें इसका बेस मॉडल 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, 15 इंच मॉडल को इसी कंफिग्रेशन में 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 12 मार्च से शुरू होगी।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल एम1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

आईपैडओएस 15

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल एम1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

आईपैडओएस 17

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, USB Type-C port
  • Large Display
  • Smooth performance
  • Feature-rich software
  • Excellent front camera
  • Good battery life
  • 20W charger in the box
  • Bad
  • No support for Apple Pencil (2nd gen)
  • Slow data transfer speeds
  • Display could have been brighter for outdoor use
  • Pricing on the higher side
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

ओएस

आईपैडओएस 16

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1664 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

Apple M3

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

256GB

वज़न

1.24 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MacBook, Ipad, Macbook Air, Apple
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.