एसर ने भारत में पेश किए नए 'प्रीडेटर' सीरीज लैपटॉप, मॉनीटर और प्रोजेक्टर

एसर ने भारत में पेश किए नए 'प्रीडेटर' सीरीज लैपटॉप, मॉनीटर और प्रोजेक्टर
विज्ञापन
'एसर इंडिया' ने बुधवार को अपनी गेमिंग सीरीज 'प्रीडेटर' पेश की। इसमें नोटबुक, डेस्कटॉप, प्रोजेक्टर और गेमिंग मॉनीटर शामिल हैं। इस गेमिंग सीरीज में चार नए उत्पाद हैं। ये नोटबुक छठी जेनरेशन के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस हैं। एसर 'प्रीडेटर जी6-710' गेमिंग डेस्क टॉप को 64 जीबी डीडीआर4 डुअल मेमोरी से डिजाइन किया गया है।

गेमिंग सीरीज में एसर 'प्रीडेटर एक्स 34' गेमिंग मॉनीटर शामिल है जो 34 इंच का डिस्प्ले लगा है। सिंक टेक्नोलॉजी इसे दुनिया का पहला कर्व्ड मॉनीटर बनाती है।
 

भारत में प्रीडेटर पेश करते हुए एसर इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एस राजेंद्रण ने कहा, "उत्पादों की प्रीडेटर रेंज एक अच्छा अनुभव होगी। भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से गेमिंग एक उभरता हुआ वर्ग है और इसमें प्रभावी होने के लिए एसर सभी योग्यताओं से लैस है।"

प्रीडेटर गेमिंग नोटबुक में शक्तिशाली, छठी जेनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर लगा है। इसमें अल्ट्रा फास्ट डीडीआर4 मेमोरी, पीसीआई ई सॉलिड स्टेट ड्राइव, एडवांस्ड कूलिंग और स्टेल ऑडियो क्षमताएं हैं।
 

इसमें तेजी से काम करने वाले ग्राफिक घटक हैं जो नोटबुक में हैं। नोटबक में 'किलर डबलशॉट प्रो' है। यह एक नई तकनीक है।

'प्रीडेटर 15' नोटबुक सीरीज में जो मॉडल शामिल हैं वो 15.6 इंच फुल एचडी पैनल है। प्रीडेटर 17 नोटबुक्स में 17.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। दोनों लाइनें तीन डिस्प्ले तक सपोर्ट कर सकती हैं।
 

एसर प्रीडेटर 15 और प्रीडेटर 17 नोटबुक सीरीज विंडोज 10 के साथ मिल रही हैं। भारत में यह अप्रैल में मिलने लगेगा और इसकी कीमत 1,79,000 रुपये है।

एसर प्रीडेटर जी सीरिज डेस्कटॉप पीसी भारत में मई में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 1,20,000 रुपये से शुरू होगी। एसर प्रीडेटर श्रृंखला के मॉनीटर की कीमत 39,000 रुपये से शुरू है और यह 1,10,000 रुपये तक है। यह अप्रैल से उपलब्ध होगा। एसर प्रीडेटर जेड650 प्रोजेक्टर भारत में 1,29,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  3. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  4. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  7. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  10. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »