• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • 186 लीटर क्षमता के साथ Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर लॉन्च, जानें कीमत

186 लीटर क्षमता के साथ Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर की प्री-बुकिंग चीन में 1,299 युआन (लगभग 15,384 रुपये) की कीमत में हो रही है। यह खरीद के लिए चीन की पॉपुलर JD.com वेबसाइट पर लिस्ट है।

186 लीटर क्षमता के साथ Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है
  • यह फ्रिज फिलहाल केवल चीन में लॉन्च हुआ है
  • यह फ्रिज चीन की पॉपुलर JD.com वेबसाइट पर लिस्ट है
विज्ञापन
Xiaomi कंपनी ने अपने होम अप्लाइंसेस पोर्टफॉलियों में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। यह है कंपनी का नया MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर, जिसकी कुल कैपेसिटी 186 लीटर की है। फिलहाल, इस प्रोडक्ट को घरेलु मार्केट चीन में ही लॉन्च किया गया है। इस फ्रिज की खासियतों की बात करें, तो इसमें आपको Air Cooled Frost Free टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो कि बर्फ की परत जमने पर मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत को दूर करने का काम करती है। इसमें Upward air outlet डिज़ाइन दिया गया है, जो फ्रिज में रखे खाने पर सीधे पड़ने वाली ठंडी हवा की मात्रा को कम करता है। यह फलों व सब्जियों को सूखने नहीं देता बल्कि तेज़ी से ठंडा करता है।

Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर की प्री-बुकिंग चीन में 1,299 युआन (लगभग 15,384 रुपये) की कीमत में हो रही है। यह खरीद के लिए चीन की पॉपुलर JD.com वेबसाइट पर लिस्ट है। लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।

नया Xiaomi MIJIA Double Door 186L रेफ्रिजरेटर के डिज़ाइन की बात करें, तो  यह 525mm चौड़ा और 610mm गहरा है। यह केवल 0.32 क्वैयर मीटर की जगह लेता है, जो कि एक कुर्सी के समान घिरने वाली जगह है। MIJIA डबल डोर 186L रेफ्रिजरेटर की एक अन्य खासियत यह एक ion एंटी-बैक्टिरियल और odor cleaning मॉड्यूल के साथ आता है। यह फीचर सभी तरह की गंध पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह उन बैक्टीरिया की मात्रा को भी कम करते हैं जो खाने की चीज़ों को अंदर से खराब कर सकते हैं।

जैसे कि हमने बताया इसमें आपको Air Cooled Frost Free टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो कि बर्फ की परत जमने पर मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत को दूर करने का काम करती है। इसमें Upward air outlet डिज़ाइन दिया गया है, जो फ्रिज में रखे खाने पर सीधे पड़ने वाली ठंडी हवा की मात्रा को कम करता है। यह फलों व सब्जियों को सूखने नहीं देता बल्कि तेज़ी से ठंडा करता है।

इस फ्रिज में 186 लीटर की कैपेसिटी मौजूद है, जिसमें 120 लीटर रेफ्रिजरेटिंग कॉम्पोनेंट्स के लिए है और बाकि का 66 लीटर फ्रीज़र कम्पार्टमेंट का है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »