• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • शाओमी ने लॉन्च किया एंटी पॉल्यूशन मास्क, इसमें है रीचार्ज होने वाला एयर फिल्टर

शाओमी ने लॉन्च किया एंटी-पॉल्यूशन मास्क, इसमें है रीचार्ज होने वाला एयर फिल्टर

शाओमी ने लॉन्च किया एंटी-पॉल्यूशन मास्क, इसमें है रीचार्ज होने वाला एयर फिल्टर
ख़ास बातें
  • यह मास्क सिर्फ कंपनी के क्राउफंडिंग प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है
  • इसका वज़न 50.5 ग्राम है
  • इस एयर फिल्टर से 99 प्रतिशत तक फिल्टर एक्यूरेसी मिल सकती है
विज्ञापन
शाओमी ने इसी हफ्ते मी एयर प्यूरिफायर प्रो पेश किया था। और अब शाओमी ने बिल्ट-इन एयर-फिल्टर के साथ नया एंटी-पॉल्यूशन मास्क लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत अपने इस प्रोडक्ट को क्लोथ पियर फ्रेश एयर मास्क बताया है। मी क्राउडफंडिंग पेज पर इसे 89 चीनी युआन (करीब 900 रुपये) में लिस्ट कर दिया गया है।

यह मास्क का हाई-फाइबर टेक्सटाइल का बना है। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार यह एयर पॉल्यूशन मास्क हल्का और पोर्टेबल है। इसका वज़न 50.5 ग्राम है। शाओमी एयर मास्क ग्रे कलर में मिलेगा। इसमें एक तरफ अलग से एयर फिल्टर भी लगा हुआ है।

मास्क में से एयर फिल्टर को अलग किया जा सकता है। इसका अंदरूनी हिस्सा हाई-क्वालिटी पॉलिस्टर कपड़े का बना हुआ है। वज़न में हल्का बनाने के लिए इसमें एक एक अल्ट्रा थिन फैन और एक रिमूवेबल कार्ट्रिज़ है। फैन में तीन स्तरीय कंट्रोल है और बैटरी बचाने के लिए ऑन/ऑफ बटन भी हैं।

एयर फिल्टर को रीचार्ज किया जा सकता है। शाओमी का यह एंटी-पॉल्यूशन मास्क पॉलिमर लीथियम-आयन बैटरी से लैस है जिसके 3-4 घंटे में फुल चार्ज होने का दावा है। फिल्टर में पीएम2.5 के 99 प्रतिशत फिल्टर एक्यूरेसी हासिल करने की क्षमता है। यह कंपनी का पहला मास्क है। इससे पहले शाओमी ने सिर्फ एयर प्यूरिफायर ही पेश किए हैं। कंपनी ने मी एयर प्यूरिफायर प्रो के साथ मी पीएम2.5 डिटेक्टर भी लॉन्च किया।

अभी यह मास्क चीन में कंपनी की क्राउडफंडिंग साइट के जरिए ही उपलब्ध है। उम्मीद है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। दिवाली के बाद उत्तर भारत में प्रदूषण खतरे के निशान तक पहुंच गया है। और शाओमी के इस क्लोथ पियर फ्रेश एयर मास्क को खरीदने के लिए कई ग्राहकों को इंतज़ार हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, xiaomi air filter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »