• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • 10 हजार mAh बैटरी कैपिसिटी वाला Stuffcool Magnetic Wireless पावरबैंक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

10 हजार mAh बैटरी कैपिसिटी वाला Stuffcool Magnetic Wireless पावरबैंक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Stuffcool Magnetic Wireless Powerbank में इन-बिल्ट सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपके डिवाइस और स्मार्टफोन को बचाकर रखते हैं।

10 हजार mAh बैटरी कैपिसिटी वाला Stuffcool Magnetic Wireless पावरबैंक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: stuffcool.com

Stuffcool 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank की कीमत 4,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन को 22.5W की स्पीड से चार्ज कर सकता है
  • पावरबैंक साइज में कॉम्पेक्ट है
  • य़ह iPhone 13 को पूरी तरह से दो बार चार्ज कर सकता है
विज्ञापन
Stuffcool ने भारत में मेग्नेटिक वायरलेस पावरबैंक (Magnetic Wireless Powerbank) लॉन्च किया है। यह पावरबैंक साइज में कॉम्पेक्ट है और आसानी से जेब में डालकर भी ले जाया जा सकता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 20W PD चार्जिंग से लैस है। iPhone 12 या iPhone 13 की चार्जिंग के लिए इसमें MagSafe Charging फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से यह एप्पल डिवाइसेज के साथ चुम्बकीय तरीके से अटैच हो जाता है और उन्हें वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकता है।
 

Stuffcool 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank price

Stuffcool 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank की कीमत 4,999 रुपये है। इसे stuffcool.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलाव यह रिटेल आउटलेट्स में भी उपलब्ध है। 
 

Stuffcool 10000mAh Magnetic Wireless Powerbank features

Stuffcool Magnetic Wireless Powerbank iPhone 13 को पूरी तरह से दो बार चार्ज कर सकता है। इसके अलावा यह Samsung, Pixel और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइसेज को भी वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकता है। यह इससे पहले आए Stuffcool Neo 40W Dual टाइप सी पोर्ट चार्जर की तर्ज पर ही लॉन्च किया गया है।   

डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए इसमें 15W की स्पीड दी गई है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन को 22.5W की स्पीड से चार्ज कर सकता है जिसके लिए इसमें टाइप-ए कनेक्टर भी दिया गया है। टाइप सी पोर्ट से यह 20W की स्पीड से चार्जिंग करता है। सैमसंग की PPS सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है। 

Stuffcool Magnetic Wireless Powerbank में इन-बिल्ट सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपके डिवाइस और स्मार्टफोन को बचाकर रखते हैं। सेफ्टी के लिए इसे BIS सर्टिफिकेशन मिला है। पावरबैंक में कितनी कैपिसिटी बची है, इसके लिए यह एलईडी इंडिकेटर के साथ आता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »