Realme Buds Air Pro और Buds Wireless Pro Earphones भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme Buds Air Pro और Buds Wireless Pro Earphones को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत क्रमश: 3,999 और 4,999 रुपये है। बड्स एयर प्रो ट्रू वायरलेस ईयरफोन है, जबकि बड्स वायरलेस प्रो नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस डिज़ाइन ईयरफोन हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air Pro में मौजूद है 10mm डायनमिक ड्राइवर्स
  • Realme Buds Wireless Pro में मौजूद है 13.6mm डायनमिक ड्राइवर्स
  • दोनों ही ऑडियो प्रोडक्ट एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं

Realme Buds Air Pro ट्रू वायरलेस ईयरफोन है, जबकि Buds Wireless Pro नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस डिज़ाइन ईयरफोन हैं

Realme Buds Air Pro और Buds Wireless Pro Earphones को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत क्रमश: 3,999 और 4,999 रुपये है। बड्स एयर प्रो ट्रू वायरलेस ईयरफोन है, जबकि बड्स वायरलेस प्रो नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस डिज़ाइन ईयरफोन हैं। दोनो ही ईयरफोन एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं, जो कि रियलमी के बढ़ते ऑडियो सेगमेंट रेंज के लेटेस्ट प्रोडक्ट हैं। रियलमी ने इनके अलावा भी अपने अन्य कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिसमें 55-inch 4K TV, साउंडबार, स्मार्ट टीवी आदि शामिल है।
 

Realme Buds Air Pro, Buds Wireless Pro pricing and availability

रियलमी बड्स एयर प्रो की सेल भारत में 16 अक्टूबर की आधी रात से शुरू हो जाएगी, यह सेल Realme के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, जल्द ही इन्हें ऑफलाइन माध्यमों से भी उपलब्ध कराया जाएगा। फेस्टिव सीज़न के तौर पर कंपनी ने Realme Buds Air Pro को 500 रुपये की छूट के साथ इन्ट्रोडक्टरी कीमत 4,499 रुपये में पेश किया है, इन ईयरबड्स की असल कीमत 4,999 रुपये है।
Advertisement

Buds Wireless Pro Earphone की सेल भी 16 अक्टूबर की आधी रात से ही शुरू होगी, यह सेल Realme और Flipkart वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, इसे भी जल्द ही ऑफलाइन माध्यमों से उपलब्ध कराया जाएगा। वायरलेस प्रो ईयरफोन की इन्ट्रोडक्टरी कीमत 1,000 रुपये की छूट के साथ 2,999 रुपये तय की गई है, जो कि असल में 3,999 रुपये है।
 

Realme Buds Air Pro specifications and features

Buds Air Pro पहले ऐसे ट्रू वायरलेस ईयरफोन हैं, जो कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 35dB तक नॉइस को कम करते हैं, वहीं ANC और वॉयस कॉल के लिए इनमें डुअल-माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है। इन ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 दिया गया है और यह 10mm डायनमिक ड्राइवर्स से लैस हैं।
Advertisement
 


रियलमी बड्स एयर प्रो में मौजूद अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 94ms लो लैटेंसी मोड, ट्रांसपेरेंसी मोड, 25 घंटे तक की बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, टच कंट्रोल और IPX4 वाटर रसिस्टेंट शामिल है। यह ईयरफोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक और व्हाइट।
Advertisement
 

Realme Buds Wireless Pro specifications and features

रियलमी द्वारा लॉन्च किए दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट में रियलमी बड्स वायरलेस प्रो शामिल हैं, जो कि एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड, लो लैटेंली मोड, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IPX4 वाटर रसिस्टेंट के साथ आते हैं। यह नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन हैं, जिनको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 22 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसके अलावा इनमें 13.6mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

रियलमी बड्स वायरलेस प्रो के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह  LDAC Bluetooth codec सपोर्ट के साथ आता है। इन ईयरफोन में भी आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो हैं यैलो और डिस्को ग्रीन।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.