• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 190 किलोमीटर चलने वाला NIJ Accelero+ Electric Scooter लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 190 किलोमीटर चलने वाला NIJ Accelero+ Electric Scooter लॉन्च, जानें कीमत

Accelero+ इलेक्ट्रिक स्कूटर दो तरह के बैटरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

सिंगल चार्ज में 190 किलोमीटर चलने वाला NIJ Accelero+ Electric Scooter लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Rushlane

स्कूटर में प्रयोग होने वाले बैटरी पैक के आधार पर स्कूटर की कीमत 98,000 रुपये तक जाती है।

ख़ास बातें
  • स्कूटर के फ्रंट और रियर साइड में शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।
  • लिथियम फैरो फॉस्फेट बैटरी को 6A के पावर सॉकेट में चार्ज किया जा सकता है।
  • लीड-एसिड बैटरी को 3A के पावर सॉकेट में कनेक्ट करके चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली भारतीय कंपनी एनआईजे ऑटोमोटिव (NIJ Automotive) ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर Accelero+ लॉन्च किया है। यह स्कूटर दो तरह के बैटरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। या तो आप इसे वॉल्व रेगुलेटेट लीड-एसिड (VRLA) बैटरी के साथ खरीद सकते हैं या फिर लिथियम फैरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक के साथ खरीद सकते हैं। लीड-एसिड बैटरी के लिए एक ही वेरिएबल मौजूद है जबकि लिथियम फैरो फॉस्फेट बैटरी आपको तीन गेज विकल्पों में मिल जाती है। Accelero+ Electric Scooter में तीन राइड मोड्स दिए गए हैं। स्कूटर 120 से 190 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है जो कि राइड मोड पर निर्भर करता है। 
 

NIJ Accelero+ Electric Scooter price

भारत के आगरा स्थित NIJ Automotive ने अपने Accelero+ Electric Scooter को 53 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। स्कूटर में प्रयोग होने वाले बैटरी पैक के आधार पर इसकी कीमत 98,000 रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस हैं।  
 

NIJ Accelero+ Electric Scooter features

जैसा कि पहले बताया गया है Accelero+ इलेक्ट्रिक स्कूटर दो तरह के बैटरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। या तो आप इसे वॉल्व रेगुलेटेट लीड-एसिड (VRLA) बैटरी के साथ खरीद सकते हैं या फिर लिथियम फैरो फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक के साथ खरीद सकते हैं। लिथियम फैरो फॉस्फेट बैटरी आपको तीन गेज विकल्पों में मिल जाती है जिसमें 1.5kW (48V), 1.5kW (60W) और एक डुअल बैटरी जो 3kW (48V) कैपिसिटी के ऑप्शन शामिल हैं। स्कूटर में तीन राइड मोड्स दिए गए हैं। सबसे ज्यादा एफिशिएंट मोड में स्कूटर सिंगल चार्ज में 190 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। यह रेंज लिथियम फैरो फॉस्फेट बैटरी के साथ Eco Mode में ही संभव है। अगर आप स्कूटर को सिटी राइडिंग मोड में चलाते हैं तो इसकी रेंज 120 किलोमीटर तक रह जाती है। 

इसकी लीड-एसिड बैटरी को 3A के पावर सॉकेट में कनेक्ट करके चार्ज किया जा सकता है। बैटरी 6 से 8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। जबकि इसकी लिथियम फैरो फॉस्फेट बैटरी को 6A के पावर सॉकेट में लगाकर 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने स्कूटर में इस्तेमाल की गई ब्रशलेस डीसी मोटर की पावर या टॉर्क के बारे में डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। स्कूटर के फ्रंट और रियर साइड में शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। कंपनी ने इसके लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स दिए हैं और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में 180mm की सिंगल डिस्क फ्रंट व्हील में दी गई है और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »