• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • यूक्रेन संकट के कारण रूस में फिल्में रिलीज नहीं करेंगी Disney, Warner Bros

यूक्रेन संकट के कारण रूस में फिल्में रिलीज नहीं करेंगी Disney, Warner Bros

सोनी पिक्चर्स ने भी कहा है कि वह आगामी फिल्म Morbius सहित रूस में फिल्मों की रिलीज को रोक रही है

यूक्रेन संकट के कारण रूस में फिल्में रिलीज नहीं करेंगी Disney, Warner Bros

बहुत सी मल्टीनेशनल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में रूस से दूरी बनाई है

ख़ास बातें
  • इससे पहले कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज को भी इसी वजह से रोका गया था
  • वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म बैटमैन को रूस में रिलीज नहीं किया जाएगा
  • रूस पर कई पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं
विज्ञापन
रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद डिजनी, वॉर्नर ब्रदर्स और सोनी पिक्चर्स जैसी फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों ने रूस में फिल्मों की रिलीज टालने का फैसला किया है। इससे पहले कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज को भी इसी वजह से रोका गया था। वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म बैटमैन को रूस में रिलीज नहीं किया जाएगा। रॉबर्ट पैटिनसन जैसे एक्टर्स की यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होनी थी। 

वॉर्नर मीडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखेंगे और हमें इस त्रासदी को जल्द और शांतिपूर्ण समाधान होने की उम्मीद है।" अमेरिकी एंटरटेनमेंट कंपनी Disney ने एक स्टेटमेंट में बताया, "यूक्रेन पर किए गए हमले और मानवीय संकट के कारण हम रूस में फिल्मों की रिलीज को रोक रहे हैं। इनमें आगामी फिल्म Turning Red भी शामिल है। हम बदलती हुई स्थिति के आधार पर बिजनेस से जुड़े फैसले करेंगे। शरणार्थियों से जुड़े बड़े संकट के मद्देनजर, हम सहायता उपलब्ध कराने के लिए NGO पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

सोनी पिक्चर्स ने भी कहा है कि वह आगामी फिल्म Morbius सहित रूस में फिल्मों की रिलीज को रोक रही है। कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि यह फैसला यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई और उससे हुई अनिश्चितता और मानवीय संकट की स्थिति के कारण किया गया है। बहुत सी मल्टीनेशनल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में रूस से दूरी बनाई है। फेसबुक, ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट ने रूस की सरकार से जुड़े समाचार उपक्रमों की ओर से दी जाने वाली जानकारी को सीमित कर दिया है। ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनियों BP और शेल ने रूस की कंपनियों के साथ अपने प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी से बाहर निकलने की घोषणा की है। 

रूस पर कई पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इससे रूस की कंपनियों के लिए इन देशों में बिजनेस करना मुश्किल हो जाएगा। यूक्रेन संकट के जारी रहने की स्थिति में रूस की इकोनॉमी को बड़ा नुकसान हो सकता है। इन प्रतिबंधों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी भी दी है। रूस के विमानों के लिए बहुत से देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया है। इसकी प्रतिक्रिया में रूस ने भी 30 से अधिक देशों के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Warner Bros, Russia, Movies, Release, Disney, America, BP
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »