भारत में iPhone की फैक्टरी खरीदने की तैयारी में टाटा ग्रुप

भारत और चीन में Foxconn और विस्ट्रॉन जैसी बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां आईफोन की असेंबलिंग करती हैं

भारत में iPhone की फैक्टरी खरीदने की तैयारी में टाटा ग्रुप

यह डील 5,000 करोड़ रुपये की हो सकती है

ख़ास बातें
  • टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन का प्लांट खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है
  • विस्ट्रॉन के पास प्रोडक्ट डिवेलपमेंटऔर असेंबली में एक्सपर्टाइज है
  • इसका टाटा ग्रुप को फायदा मिल सकता है
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group की भारत में ताइवान की Wistron का iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। यह डील 5,000 करोड़ रुपये की हो सकती है। भारत और चीन में Foxconn और विस्ट्रॉन जैसी बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां आईफोन की असेंबलिंग करती हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस डील से जुड़ी बातचीत की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है टाटा ग्रुप ने विस्ट्रॉन का आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है। इस बारे में Reuters की ओर से ईमेल से भेजे प्रश्नों का टाटा ग्रुप या विस्ट्रॉन ने उत्तर नहीं दिया है। लगभग दो महीने पहले Bloomberg ने रिपोर्ट दी थी कि टाटा ग्रुप देश में आईफोन बनाने के लिए एक ज्वाइंट मैन्युफैक्चरिंग वेंचर बनाने पर विस्ट्रॉन के साथ संपर्क में है। विस्ट्रॉन के पास प्रोडक्ट डिवेलपमेंट, सप्लाई चेन और असेंबली में एक्सपर्टाइज है जिसका टाटा ग्रुप फायदा लेना चाहता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह डील होती है तो इससे देश में विस्ट्रॉन की आईफोन बनाने की कैपेसिटी लगभग पांच गुना बढ़ जाएगी। टाटा ग्रुप ने पहले ही स्मार्टफोन सप्लाई चेन में शुरुआत की है और यह दक्षिण भारत में आईफोन चेसिस कंपोनेंट बना रहा है। इस महीने की शुरुआत में Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Pegatron के भारत में नए आईफोन 14 की असेंबलिंग शुरू करने की रिपोर्ट मिली थी। 

Foxconn की चीन के Zhengzhou की फैक्टरी में खराब स्थितियों के कारण वर्कर्स के उपद्रव और तोड़फोड़ से प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा है। इससे इस वर्ष iPhone Pro का प्रोडक्शन लगभग 60 लाख यूनिट्स घट सकता है। इस फैक्टरी में स्थिति सामान्य नहीं हुई है और प्रोडक्शन में नुकसान का अनुमान बदल सकता है। फॉक्सकॉन के वर्कर्स को असेंबली लाइंस पर जल्द वापस लाने और कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन पर पर प्रोडक्शन निर्भर करेगा। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max बनाए जाते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले रहे हैं। Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की इस फैक्टरी से पिछले सप्ताह 20,000 से अधिक वर्कर्स ने इस्तीफा दिया था। इनमें से अधिकतर को हाल ही में रखा गया था। इससे कंपनी के इस महीने के अंत तक प्रोडक्शन को बढ़ाने के लक्ष्य पर असर पड़ेगा। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »