Chandra Grahan July 2020: कल होगा साल का तीसरा Lunar Eclipse

चंद्रग्रहण 4 जुलाई को रात 11:07 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार 5 जुलाई को सुबह 8:37 बजे) पर शुरू होगा और 5 जुलाई को 12:29 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार (5 जुलाई को सुबह 9:59 बजे) अपने चरम पर पहुंच जाएगा।

Chandra Grahan July 2020: कल होगा साल का तीसरा Lunar Eclipse

चंद्रग्रहण 2 घंटे 45 मिनट तक चलेगा और 5 जुलाई को सुबह 11:22 बजे समाप्त होगा

ख़ास बातें
  • अमेरिका में 4 जुलाई को दिखाई देगा चंद्रग्रहण उर्फ बक मून
  • इसी दिन अमेरिका में मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस भी
  • भारत में खुले आसमान में नहीं दिखाई देगा यह पेनुमब्रल चंद्रग्रहण
विज्ञापन
4 जुलाई को तीसरा चंद्रग्रहण होने जा रहा है। इस पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को कुछ क्षेत्रों के लोग देख पाएंगे। इसे "बक मून" चंद्र ग्रहण भी कहा जा सकता है। यह अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दिन होने जा रहा है और अमेरिका के निवासी के लिए अच्छी खबर है कि वे इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। जनवरी में 2020 का पहला चंद्रग्रहण हुआ था, इसके बाद जून में दूसरा और आज साल का तीसरा चंद्रग्रहण होगा। दुर्भाग्य से, भारत में लोग इस ग्रहण को सीधे देखने में सक्षम नहीं होंगे।
 

चंद्रग्रहण जुलाई 2020: पेनुमब्रल चंद्रग्रहण क्या है?

एक लूनर इक्लिप्स (चंद्रग्रहण) तीन प्रकार के चंद्र ग्रहणों में से एक है - फुल, आंशिक और पेनुम्ब्रल। एक चंद्रग्रहण के दौरान, पृथ्वी सूर्य की कुछ रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और पृथ्वी की छाया के बाहरी हिस्से को, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है, चंद्रमा के सभी या कुछ भाग को कवर करता है। क्योंकि पृथ्वी की छाया के डार्क कोर की तुलना में पेनुम्ब्रा थोड़ा हल्का डार्क होता है, इसलिए इस ग्रहण को देखना मुश्किल है। यही कारण है कि कभी-कभी पेनुम्ब्रल लूनर इक्लिप्स को लोगों द्वारा पूर्ण चंद्रग्रहण मान लिया जाता है।

नासा के अनुसार, जैसा कि 5 जुलाई को सुबह 12:44 बजे ईडीटी ( भारतीय समयानुसार 5 जुलाई को सुबह 10:14 बजे) में पूर्णिमा होगी और यह गर्मियों की पहली पूर्णिमा (अमेरिका में) होगी, Algonquin जनजाति इस पूर्णिमा को बक चंद्रमा कहा करती थी।
 

चंद्र ग्रहण कब होगा?

TimeandDate के आंकड़ों के अनुसार, चंद्रग्रहण 4 जुलाई को रात 11:07 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार 5 जुलाई को सुबह 8:37 बजे) पर शुरू होगा और 5 जुलाई को 12:29 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार (5 जुलाई को सुबह 9:59 बजे) अपने चरम पर पहुंच जाएगा। यह 2 घंटे 45 मिनट तक चलेगा जिसके बाद चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को 1:52 बजे ईडीटी (भारतीय समयानुसार 5 जुलाई को सुबह 11:22 बजे) समाप्त होगा।
 

कौन देखेगा चंद्र ग्रहण?

दुर्भाग्य से, 4-5 जुलाई का यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण / पश्चिम यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत, अंटार्कटिका और अटलांटिक के अधिकांश लोग इसके गवाह बन सकेंगे।
 

जुलाई 2020 का चंद्रग्रहण कैसे देखें?

पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण और इस तरह के अन्य खगोलीय घटनाओं को अक्सर Slooh और Virtual Telescope वेबसाइट सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों पर स्ट्रीम किया जाता है। यदि आप उन क्षेत्रों में से एक में रहते हैं जहां यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, तो आपको इसे बिना किसी विशेष उपकरण के देखने में सक्षम होगे। अन्य देशों के लोग यूट्यूब चैनलों के जरिए इसे घर बैठे देख सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »