लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च

लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन बुधवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • ज़ूक के सीईओ ने ज़ूक एज का इनवाइट साझा किया है
  • इनवाइट से इ स्मार्टफोन के 7 दिसंबर को लॉन्च होने का पता चला है
  • ज़ूक एज में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और मौज़ूदा ज़ूक सीईओ चांग चेंग ने इसी हफ्ते ज़ूक एज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पुष्टि की थी। और अब उन्होंने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा करने वाले इनवाइट को साझा किया है। इस इनवाइट से पता चला है कि ज़ूक एज स्मार्टफोन 7 दिसंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च के साथ ही इस फोन की कीमत, आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।

लेकिन बुधवार को होने वाले लॉन्च से पहले ही ज़ूक एज स्मार्टफोन को लेकर कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को बेज़ेल रहित डिस्प्ले और घुमावदार किनारों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन ताजा रिपोर्ट में इन दावों का खंडन किया गया है। इस स्मार्टफोन में किनारे मेटल के हो सकते हैं। फोन का रियर ग्लास से बने होने और डिस्प्ले के नीचे होम बटन दिए जाने की उम्मीद है। ज़ूक एज स्मार्टफोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,800 रुपये) हो सकती है।

इससे पहले एक लीक में ज़ूक एज में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन में डिस्प्ले के ननीचे होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ज़ूक एज स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है जिसके ऊपर 2.0 स्किन होगी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »