• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, टीज़र से खुलासा

लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, टीज़र से खुलासा

लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, टीज़र से खुलासा
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक एज की टीज़र तस्वीर वीबो पर जारी की गई है
  • ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है
  • ज़ूक एज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो के ज़ूक ब्रांड के नए स्मार्टफोन के बारे में ख़बरें आनी शुरू हो गई हैं। लेनोवो ज़ूक एज को इसी महीने इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब नए लेनोवो ज़ूक स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो गई है।

एंड्रॉयडप्योरडॉटकॉम के मुताबिक,  लेनोवो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट चैंग चेंग ने चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर ज़ूक एज के लॉन्च की जानकारी का खुलासा किया। हालांकि, उन्होंने किसी तारीख के बारे में नहीं बताया लेकिन ज़ूक एज की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में फोन के रियर व फ्रंट के साथ पैकेजिंग देखी जा सकती है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो टीना लिस्टिंग में ज़ूक एज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) होने का पता चला था। इसमें 4 जीबी रैम हो सकता है। ज़ूक एज की लीक तस्वीरें पोस्ट करने वाले एक चीनी पब्लिकेशन का दावा है कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। यह फोन 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। लेनोवो इस फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल कैमरा जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दे सकती है।

लिस्टिंग के मुताबिक ज़ूक एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर 2.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 142.9x74.5x7.68 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम होगा। इसके अलावा टीना पर हुई लिस्टिंग से इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है।

चीनी कंपनी ने ज़ूक ब्रांड के तहत अभी तक पिछले साल अगस्त में  ज़ूक ज़ेड1, इस साल अप्रैल में ज़ूक ज़ेड2 प्रो और मई में ज़ूक ज़ेड2  स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo zuk edge, Zuk Edge
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »