ZTE Blade A2S किफ़ायती स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज़ का नया किफ़ायती स्मार्टफोन ब्लेड ए2एस लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,800 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में जेडीडॉटकॉम पर खरीदने के लिए 8 सितंबर से उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक अभी ब्लेड ए2एस के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ZTE Blade A2S किफ़ायती स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपनी ब्लेड सीरीज़ का नया किफ़ायती स्मार्टफोन ब्लेड ए2एस लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस की कीमत 700 चीनी युआन (करीब 6,800 रुपये) है। ZTE Blade A2S स्मार्टफोन चीन में जेडीडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस में एक 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस (1080x1920 पिक्सल्स) स्क्रीन दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 423 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल कार्ड स्लॉट करता है जिसका मतलब है कि यूज़र दूसरे सिम कार्ड या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही चुनाव कर पाएंगे। फोन को बनाने के लिए एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है जबकि रियर मेटल का बना है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस में रियर पर एक फिंगरप्रिंट रीडर है। और फोन को पावर देने के लिए 2540 एमएएच की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो, फोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर जबकि अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में पैनोरमा, फिल्टर, एचडीआर और पीडीएएफ जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई के अलावा, 3जी, 2जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन अभी डीप ग्रे कलर वेरिएं में उपलब्ध है, और डाइमेंशन 146.1x72.6x7.5 मिलीमीटर है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2एस का वज़न 138 ग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फोन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2540 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »