• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE Axon M फोल्डेबल फोन बेंचमार्क साइट पर दिखा, 17 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद

ZTE Axon M फोल्डेबल फोन बेंचमार्क साइट पर दिखा, 17 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद

ज़ेडटीई के आने वाले नए स्मार्टफोन एक्सॉन एम को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ज़ेडटीई एक्सॉन एम कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन को अब बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है।

ZTE Axon M फोल्डेबल फोन बेंचमार्क साइट पर दिखा, 17 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • दावा किया जा रहा है कि यह डुअल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन है
  • स्मार्टफोन को गीकबेंच बेंचमार्क साइट पर देखा गया है
  • फोन के एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलने की उम्मीद है
विज्ञापन
ज़ेडटीई के आने वाले नए स्मार्टफोन एक्सॉन एम को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ज़ेडटीई एक्सॉन एम कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन को अब बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। बता दें कि इससे पहले ज़ेडटीई एक्सॉन एम को एफसीसी लिस्टिंग पर भी देखा गया। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा।

गीकबेंच लिस्टिंग से आने वाले ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम होगा। जबकि फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होगा। फोन में एड्रेनो 530 जीपीयू होगा। स्मार्टफोन में 1920x2160 पिक्सल्स रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा। टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने भी ट्विटर पर स्मार्टफोन के बारे में जानकारी साझा की।

बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग में आने वाले ज़ेडटीई एक्सॉन एम ने सिंगल-कोर में 1677 स्कोर किया। यह आंकड़ा स्नैपड्रैगन 820 पर चलने वाले ज़ेडटीई एक्सॉन 7 और स्नैपड्रैगन 835 पर चलने वाले वनप्लस 5 के ठीक बीच में आता है।

इसके अलावा फोल्डेबल ज़ेडटीई एक्सॉन एम में 32 जीबी इनब्लिट स्टोरेज, 20 मेगापिक्सल कैमरा और 3120 एमएएच बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। ज़ेडटीई 17 अक्टूबर को ब्रूकलिन में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि एक बार फोल्ड हो जाने के बाद यह आम स्मार्टफोन की तरह ही काम करेगा। दावा किया गया है कि डुअल स्क्रीन आ जाने के बाद हो सकता है ZTE Axon M एक वक्त पर दोनों स्क्रीन पर अलग-अलग ऐप चलें। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो ज़ेडटीई एक्सॉन एम सीधे तौर पर iPhone X, Samsung Galaxy Note 8 और LG V30 के लिए चुनौती पेश करेगा। इसके अलावा ज़ेडटीई का यह फोन स्मार्टफोन की दुनिया में नई संभावनाओं को खोल देगा। सैमसंग द्वारा ऐसे ही खास किस्म के डिस्प्ले वाले गैलेक्सी एक्स को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।

बता दें कि यह जानकारी लीक और रिपोर्ट पर आधारित है इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि इन पर पूरी तरह भरोसा न करें और कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक जानकारी दिए जाने तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE mobile, ZTE smartphone, ZTE axon m, ZTE Foldable smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »