ZTE 17 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है स्क्रीन फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन

फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। बार-बार यही पता चला है कि कंपनियां इस खास किस्म के स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बहुत करीब है। लेकिन जमीनी हकीकत तो यही है कि अभी तक यह फोन लॉन्च नहीं हो सका है।

ZTE 17 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है स्क्रीन फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • खबर आई है कि ज़ेडटीई जल्द ही एक्सॉन एम स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी
  • दावा किया जा रहा है कि यह डुअल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन है
  • एंड्रॉयड अथॉरिटी ने एक हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर साझा की है
विज्ञापन
फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन के बारे में अब तक कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। बार-बार यही पता चला है कि कंपनियां इस खास किस्म के स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बहुत करीब है। लेकिन जमीनी हकीकत तो यही है कि अभी तक यह फोन लॉन्च नहीं हो सका है। अब खबर आई है कि ज़ेडटीई जल्द ही एक्सॉन एम स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसे एक्सॉन मल्टी का कोडनेम दिया गया है और 17 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह डुअल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने एक हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर साझा की है जो एक्सॉन एम की बताया जा रही है। तस्वीर में इस हैंडसेट की पूरी झलक मिली है। स्मार्टफोन में हिंज जैसे सेटअप देखा जा सकता है जिससे दूसरे डिस्प्ले को सपोर्ट मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें डुअल फुल-एचडी डिस्प्ले है जो फोल्ड होकर 6.8 इंच डिस्प्ले हो जाता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920x2160 पिक्सल है। ज़ेडटीई ने पहले ही न्यूयॉर्क में 17 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करने की घोषणा कर दी है। इससे यह पता चलता है कि फोन को सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।

अफसोस की बात है कि अभी हैंडसेट की कीमत व अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इतना तो साफ है कि फोन प्रीमियम सेगमेंट का होगा और स्पेसिफिकेशन भी महंगे फोन वाले होंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार फोल्ड हो जाने के बाद यह आम स्मार्टफोन की तरह ही काम करेगा। दावा किया गया है कि डुअल स्क्रीन आ जाने के बाद हो सकता है ZTE Axon M एक वक्त पर दोनों स्क्रीन पर अलग-अलग ऐप चलें। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो ज़ेडटीई एक्सॉन एम सीधे तौर पर iPhone X, Samsung Galaxy Note 8 और LG V30 के लिए चुनौती पेश करेगा। इसके अलावा ज़ेडटीई का यह फोन स्मार्टफोन की दुनिया में नई संभावनाओं को खोल देगा। सैमसंग द्वारा ऐसे ही खास किस्म के डिस्प्ले वाले गैलेक्सी एक्स को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »