• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अंडर डिस्प्ले कैमरा, 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ZTE Axon 40 Ultra स्मार्टफोन, जानें कीमत

अंडर डिस्प्ले कैमरा, 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ZTE Axon 40 Ultra स्मार्टफोन, जानें कीमत

ZTE Axon 40 Ultra के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $899 (लगभग 70,000 रुपये) रखी गई है।

अंडर डिस्प्ले कैमरा, 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ZTE Axon 40 Ultra स्मार्टफोन, जानें कीमत

ZTE AXon 40 Ultra स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) है

ख़ास बातें
  • फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है
  • यह 65W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस आता है
  • इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64MP+64MP+64MP सेंसर मिलते हैं
विज्ञापन
ZTE Axon 40 Ultra स्मार्टफोन बुधवार को भारत को छोड़कर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया। इसमें दिया गया फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के नीचे फिट है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। यह 65W चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh क्षमता वाली बैटरी और एक कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले शामिल है। डिस्प्ले को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। स्मार्टफोन तीन कैमरों के साथ आता है, जिनमें से सभी 64-मेगापिक्सल सेंसर से लैस हैं।
 

ZTE Axon 40 Ultra price, availability

ZTE Axon 40 Ultra के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत $799 (लगभग 62,000 रुपये) और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $899 (लगभग 70,000 रुपये) रखी गई है। यूरोप में इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 829 यूरो (करीब 70,800 रुपये) और 949 यूरो (करीब 79,100 रुपये) है। यह केवल ब्लैक कलर में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 21 जून से शुरू होगी।

फोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

ZTE Axon 40 Ultra specifications

डुअल-सिम (नैनो) ZTE Axon 40 Ultra स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyOS 12 पर चलाता है और 2,480x1,116 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.8-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। डिस्प्ले को एडवांस UDC डिस्प्ले चिप, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए, ZTE Axon 40 Ultra के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल IMX787 प्राइमरी सेंसर, 64-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो शूटर शामिल है। फ्रंट कैमरा एक अंडर-डिस्प्ले 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

ZTE Axon 40 Ultra में 256GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है और इसमें 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसमें DTS:X Ultra तकनीक द्वारा एन्हांस्ड डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। हैप्टिक फीडबैक के लिए फोन में एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर है। कनेक्टिविटी के लिए एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एनएफसी के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.2 भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,116x2,480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »