• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP के 3 कैमरे, 5000mAh बैटरी से लैस ZTE Axon 40 Ultra का एयरोस्पेस एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

64MP के 3 कैमरे, 5000mAh बैटरी से लैस ZTE Axon 40 Ultra का एयरोस्पेस एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

ZTE ने ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन चीन के ह्यूमन स्पेसफ्लाइट को सेलिब्रेट करता है।

64MP के 3 कैमरे, 5000mAh बैटरी से लैस ZTE Axon 40 Ultra का एयरोस्पेस एडिशन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition में 64 MP का पहला कैमरा दिया गया है।
  • ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
ZTE ने ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन चीन के ह्यूमन स्पेसफ्लाइट को सेलिब्रेट करता है। आपको बता दें कि रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा चीन यह उपलब्धि हासिल करने वाला इकलौता तीसरा देश है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस स्मार्टफोन की बात की जाए तो यह लगभग स्टैंडर्ड वर्जन जैसा ही है। ZTE Yuanhang 40 Pro Plus Starry Sky Edition की तरह यह रियर डिजाइन के मामले में अलग है। इसके अलावा इसमें एक सेकेंड्री चिप होती है और यह 4 के बजाय सिर्फ दो मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आता है। ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition में सिरेमिक रियर पैनल दिया गया है। यह पैनल एक इंटीग्रेटेड नैनो-कास्टिंग मोल्डिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।

फोन के रियर पार्ट पर कैमरे के दोनों ओर दो रिजलाइन्स दी गई हैं जो कि स्पेसफ्लाइट की शार्प ऐजेस जैसी लगती हैं। ZTE का कहना है कि पूरा डिजाइन समय और स्थान के जरिए ट्रैवल करने वाले लाइट और शेडो से प्रेरित है। इसके अलावा फोन में एक इंडीपेंडेंट सिक्योरिटी चिप दी गई है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। चिपसेट Google पिक्सल के अंदर मिलने वाले टाइटन एम सीरीज सिक्योरिटी चिप्स जैसा है।

ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन
ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition दो मेमोरी वेरिएंट 12GB + 512GB और 18GB + 1TB आता है। कीमत की बात करें तो 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥5,898 यानी कि 67,459 रुपये और 18GB + 1TB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥7,698 यानी कि 88,046  रुपये है।

आपको बता दें कि स्मार्टफोन का रेगुलर वर्जन 1TB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। हालांकि वह मॉडल 16GB RAM तक सीमित है। ZTE प्रीमियम स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं इसकी बिक्री 6 दिसंबर से शुरू होगी।

ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition  के स्पेसिफिकेशंस
ZTE Axon 40 Ultra Aerospace Edition में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1116 x 2480 पिक्सल है। इसमें Qualcomm SM8450 Snapdragon 8 Gen 1 (4 nm) दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 MP का पहला कैमरा,64 MP का दूसरा कैमरा और 64 MP का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,116x2,480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »