ZTE Axon 20 5G अंडर-स्क्रीन कैमरा फोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE Axon 20 5G में इस्तेमाल हुई नई तकनीक के कारण फोन में बिना किसी कटआउट और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के भी फुल-स्क्रीन अनुभव मिलता है।

ZTE Axon 20 5G अंडर-स्क्रीन कैमरा फोन हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ZTE Axon 20 5G डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा मिलता है

ख़ास बातें
  • ZTE Axon 20 5G की सबसे बड़ी खासियत अंडर-स्क्रीन कैमरा मिलता है
  • फोन में मिलता है Snapdragon 765G प्रोसेसर और 30 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
  • चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 23,500 रुपये है
विज्ञापन
ZTE Axon 20 5G को लॉन्च कर दिया गया है और यह “दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा” है। कंपनी कुछ हफ्तों से फोन को टीज़ रही थी और आखिरकार इसे चीन में लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी में इस्तेमाल हुई नई तकनीक के कारण फोन में बिना किसी कटआउट और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के भी फुल-स्क्रीन अनुभव मिलता है। फोन को तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है और इसमें चार रंग विकल्प हैं। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है।
 

ZTE Axon 20 5G price

ZTE Axon 20 5G के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत चीन में 2,198 चीनी युआन (लगभग 23,500 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,498 चीनी युआन (लगभग 26,700 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,798 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है। फोन को ब्लू, ब्लैक, ऑरेंज और पर्पल रंगों में पेश किया गया है। यह वर्तमान में ज़ेडटीई मॉल में लिस्टेड है और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 

ZTE Axon 20 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) ZTE Axon 20 5G Android 10 पर चलता है। इसमें 20.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग के साथ 6.92-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले 10 बिट रंग का सपोर्ट करता है और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 ZTE Axon 20 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और एक सिंगल सेल्फी शूटर है। पीछे की तरफ, कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का तीसरा और अंत में 2-मेगापिक्सल का चौथा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में, फोन 32-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है, जो तब तक छिपा रहता है, जब तक आपको इसकी आवश्यकता नहीं होती।

ज़ेडटीई एक्सॉन 20 5जी पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस, एनएफसी, चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और जैसा कि नाम से पता चलता है, 5जी सपोर्ट मिलता है। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,220mAh बैटरी से लैस आता है। फोन का डाइमेंशन 172.1x77.9x7.9 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.92 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4220 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »