• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola भी लॉन्‍च करेगी अंडर डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा फोन! मिली यह जानकारी

Motorola भी लॉन्‍च करेगी अंडर-डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा फोन! मिली यह जानकारी

हाल के दिनों में सैमसंग, शाओमी और ZTE समेत कई कंपनियां अपने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा फोन लेकर आई हैं। हालांकि ये टेक्निक अभी शुरुआती चरण में है और वेंडर्स का इसे अपनाना बाकी है।

Motorola भी लॉन्‍च करेगी अंडर-डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा फोन! मिली यह जानकारी

पिछले साल सितंबर में ZTE, अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्निक अपनाने वाले शुरुआती मैन्‍युफैक्‍चरर्स में से एक थी।

ख़ास बातें
  • यह फोन Moto Edge X30 और Moto Edge S30 के साथ आ सकता है
  • इस बीच मोटोरोला ने Moto Edge X30 का लॉन्च कन्‍फर्म किया है
  • यह स्‍मार्टफोन 9 दिसंबर को चीन में डेब्यू करेगा
विज्ञापन
मोटोरोला एक नया स्‍मार्टफोन डिवेलप कर रही है, जो अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। नया मोटो फोन Moto Edge X30 और Moto Edge S30 के साथ आ सकता है। मोटोरोला ने गुरुवार को कन्‍फर्म किया था कि Moto Edge X30 अगले हफ्ते लॉन्च हो रहा है, जबकि Moto Edge S30 भी इस महीने के आखिर में आने की उम्मीद है। हाल के दिनों में सैमसंग, शाओमी और ZTE समेत कई कंपनियां अपने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा फोन लेकर आई हैं। हालांकि ये टेक्निक अभी शुरुआती चरण में है और लोगों का इसे अपनाना बाकी है। 

वीबो पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि मोटोरोला एक मिस्टिरियस फोन पर काम कर रही है, जिसमें अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा। कहा जाता है कि नए फोन पर Moto Edge X30 और Moto Edge S30 के साथ काम चल रहा है।

पिछले साल सितंबर में ZTE, अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्निक अपनाने वाले शुरुआती मैन्‍युफैक्‍चरर्स में से एक थी। कंपनी ने Axon 20 5G को पेश किया था। हालांकि इस लॉन्चिंग से बाकी मैन्‍युफैक्‍चरर्स पर कोई असर नहीं पड़ा और कुछ महीनों बाद Xiaomi Mix 4 ने Xiaomi के पहले अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा स्‍मार्टफोन के रूप में शुरुआत की। इसके बाद सैमसंग ने भी गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 में अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा पेश किया था। 

अब देखना है कि मोटोरोला इस नई तकनीक को कैसे पेश करेगा। इसके बारे में सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन के नाम को लेकर भी अफवाहें हैं और यह भी अभी पता नहीं है कि क्‍या यह फोन मौजूदा सीरीज का हिस्‍सा होगा। 

इस बीच मोटोरोला ने Moto Edge X30 का लॉन्च कन्‍फर्म किया है। यह स्‍मार्टफोन 9 दिसंबर को चीन में डेब्यू करेगा और कंपनी का पहला फोन होगा, जो स्नैपड्रैगन के लेटेस्‍ट 8 Gen 1 प्रोसेसेर के साथ आएगा। Moto Edge X30 ग्‍लोबल मार्केट्स में Moto 30 Ultra के रूप में आ सकता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »