ZTE Axon 10 Pro 5G और ZTE Blade V10 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले ZTE Axon 10 Pro 5G और Blade V10 स्मार्टफोन को पेश किया गया। कंपनी ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।

ZTE Axon 10 Pro 5G और ZTE Blade V10 हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 10 Pro 5G होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी10 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा ZTE Blade V10
विज्ञापन
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 से ठीक पहले ZTE Axon 10 Pro 5G और Blade V10 स्मार्टफोन को पेश किया गया। कंपनी ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। जानकारी दी गई है कि ज़ेडटीई का यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम से लैस है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। दूसरी तरफ, ZTE Blade V10 के बारे में ज्यादातर जानकारियां सार्वजनिक कर दी गई हैं। लेकिन कीमत, उपलब्धता और चिपसेट के बारे में चुप्पी बनाए रखी गई है।
 

ZTE Axon 10 Pro 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीनी कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के मौके पर लॉन्च किए गए ज़ेडटीई एक्सॉन 10 प्रो 5जी की कीमत का खुलासा नहीं किया। सिर्फ इतना बताया गया है कि ZTE Axon 10 Pro 5G को सबसे पहले चीन और यूरोपीय मार्केट में 2019 की पहली छमाही में पेश कर दिया जाएगा।

चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि ज़ेडटीई एक्सॉन 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम के साथ आएगा। प्रेस रिलीज के दौरान साझा की गई तस्वीर से बिल्कुल साफ है कि यह फोन तीन रियर कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले से लैस है।
 

ZTE Blade V10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्लेड वी10 की भी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग में बेचा जाएगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीफेवर9.0 यूआई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच, 90.3 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 400 पीपीआई पिक्सल डेनिसिटी के साथ आएगा। प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल एआई स्मार्ट सेल्फी फीचर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ZTE Blade V10 के दो वेरिएंट लाए जाएंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। फोन हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन वाला है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। ज़ेडटीई ब्लेड वी10 की बैटरी 3,200 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 158x75.8x7.8 मिलीमीटर।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसर2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »