• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत

ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत

ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन रिलायंस जियो सिम के साथ आता है
  • फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा
  • सिनेमैक्स क्लिक एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
ज़ेन मोबाइल ने मंगलवार को अपना 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन सिनेमैक्स क्लिक भारत में लॉन्च कर दिया। ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक की कीमत 6,190 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह फोन रिलायंस जियो सिम व जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के एक्सेस के साथ आता है। ज़ेन मोबाइल एक प्रोटेक्शन किट और पहले छह महीने के लिए एक बार के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

डुअल सिम ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) ऑनसेल डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 64-बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

सिनेमैक्स क्लिक में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ फ़ीचर हैं। इस स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जिससे 30 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है।

ज़ेन सिनेमैक्स क्लिक एक मल्टी-लिंगुअल कीबोर्ड के साथ आता है जो 20 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में सावन, ज़ेन ऐपक्लाउड और ज़ेन गेम स्टोर ऐप्स प्रीलोडेड आते हैं। कंपनी इस फोन के एक मोबाइल ट्रैकिंग व स्पेशल स्क्रीनशॉट फ़ीचर की तारीफ कर रही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »