Yu Yureka Black स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। Yu Yureka Black की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 5 जून को रात 12 बजे से शुरू होगी।

Yu Yureka Black स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • यू यूरेका ब्लैक की कीमत 8,999 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • फोन की बिक्री 5 जून रात 12 बजे से शुरू होगी
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है। Yu Yureka Black  की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 6 जून, रात 12 बजे से शुरू होगी। ऑल-मेटल Yureka Black क्रोम ब्लैक और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। नए यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की टक्कर इस कीमत के साथ, शाओमी रेडमी 4 और कूलपैड नोट 3 लाइट जैसे स्मार्टफोन से होगी।

यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। Yu Yureka Black स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। हैंडसेट में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


फोटोग्राफी की बात करें तो यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है।

Yu Yureka Black हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Solid battery life
  • Decent overall performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Screen quality isn't quite up to the mark
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »