दो स्क्रीन वाला YotaPhone 3 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

YotaPhone 3 को चीन में योटा डिवाइस कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। पहले इस स्मार्टफोन को योटा 3 का नाम मिलने के कयास थे। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट में किए गए दावे से पूरी तरह से मेल खाते हैं।

दो स्क्रीन वाला YotaPhone 3 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) प्राइमरी डिस्प्ले है
  • इस फोन के पिछले हिस्से पर 5.2 इंच का ई-लिंक डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए
विज्ञापन
YotaPhone 3 को चीन में योटा डिवाइस कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। पहले इस स्मार्टफोन को योटा 3 का नाम मिलने के कयास थे। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट में किए गए दावे से पूरी तरह से मेल खाते हैं। जैसा कि पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है, योटाफोन 3 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जो 64 जीबी और 128 जीबी है।

नया डुअल सिम योटा हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित योटा ओएस पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन के पिछले हिस्से पर 5.2 इंच का ई-लिंक डिस्प्ले है। योटाफोन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरे की बात करें तो योटाफोन 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह डुअल टोन एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। यह चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। स्थानीय मार्केट में योटाफोन 3 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,398 चीनी युआन है। वहीं, 128 जीबी मॉडल 3,098 चीनी युआन में मिलेगा। यह जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई है। चीनी ई-कॉमर्स साइट JD.com की योटा डिवाइस के हैंडसेट की बुकिंग 5 सितंबर से शुरू होगी। फोन को 18 सितंबर को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »