इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल के साथ पिछले हिस्से पर भी है डिस्प्ले

डुअल डिस्प्ले फ़ीचर से लैस स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर कंपनी योटाफोन आने वाले महीनों में नया हैंडसेट लॉन्च करेगी। रूस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि योटा डिवाइसेज़ के तीसरे हैंडसेट को योटा 3 के नाम से जाना जाएगा।

इस स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल के साथ पिछले हिस्से पर भी है डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • डुअल डिस्प्ले फ़ीचर से लैस स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर है कंपनी योटाफोन
  • योटा 3 में मिड रेंज सेगमेंट का लोकप्रिय चिपसेट स्नैपड्रैगन 625 होगा
  • आगे 5.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और पिछले हिस्से पर 5.2 इंच का स्क्रीन
विज्ञापन
डुअल डिस्प्ले फ़ीचर से लैस स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर कंपनी योटाफोन आने वाले महीनों में नया हैंडसेट लॉन्च करेगी। रूस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि योटा डिवाइसेज़ के तीसरे हैंडसेट को योटा 3 के नाम से जाना जाएगा और इसे साल साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 350 डॉलर (करीब 22,500 रुपये) से शुरू होगी। यह कीमत 64 जीबी वाले मॉडल की है। इसका एक वेरिएंट 128 जीबी वाला है जो 450 डॉलर (करीब 29,000 रुपये) में मिलेगा।

एनगैजेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के थर्ड जेनरेशन डिवाइस को बाओली योटा द्वारा बनाया गया है। पब्लिकेशन ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी विस्तृत ब्योरा दिया है। पता चला है कि योटा 3 में मिड रेंज सेगमेंट का लोकप्रिय चिपसेट स्नैपड्रैगन 625 होगा। योटा 3 के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको 5.5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले और पिछले हिस्से पर 5.2 इंच का एचडी ई लिंक टच स्क्रीन मिलेगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर होगा और योटा 3 एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। योटा 3 के अन्य स्पेसिफिकेशन में डुअल सिम सपोर्ट, 4 जीबी रैम, डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3200 एमएएच बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। लीक से यह भी पता चला है कि योटा 2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं होगा। ऑडियो सपोर्ट के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट काम आएगा।

रूस की रिपोर्ट में कहा गया है कि योटा 3 को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने अब तक दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। योटाफोन के पहले हैंडसेट को 2013 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस हैंडसेट के अपग्रेड योटाफोन 2 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2014 में पेश किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yota Devices, Yota 3, Yota 3 Price, Yota 3 Specifications
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »