• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का आगामी मिड रेंज फोन होल पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस

Xiaomi का आगामी मिड-रेंज फोन होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस

टिप्सटर Digital Chat Station ने जानकारी लीक की है कि Xiaomi इन दिनों नए फोन पर काम कर रहा है, जो कि ओलेड डिस्प्ले व सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट से लैस होगा।

Xiaomi का आगामी मिड-रेंज फोन होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर से हो सकता है लैस

आगामी फोन 5एक्स ज़ूम सपोर्ट के साथ दे सकता है दस्तक

ख़ास बातें
  • आगामी फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है
  • sm7350 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर कहलाया जा सकता है
  • फिलहाल स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं हुआ है
विज्ञापन
Xiaomi इन दिनों कथित रूप से नए मिड-रेंज फोन पर काम कर रहा है, जिसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। अटकलें लगाई जा रही है कि यह Redmi K40 सीरीज़ का कोई मॉडल या फिर Mi 11 रेंज का अन्य वेरिएंट हो सकता है। इस अज्ञात फोन को लेकर जानकारी दी गई है कि यह ओलेड डिस्प्ले व होल-पंच डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा। फोन का नाम क्या होगा, फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन स्पेसिफिकेशन के आधार पर माना जा रहा है कि यह मी 11 सीरीज़ का फोन या फिर रेडमी के40 सीरीज़ का फोन हो सकता है। रेडमी के40 फोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और खबरों की मानें तो इसके वनीला मॉडल में क्वालकॉम का सब-फ्लैगशिप प्रोसेसर मौजूद होगा।

टिप्सटर Digital Chat Station ने जानकारी लीक की है कि Xiaomi इन दिनों नए फोन पर काम कर रहा है, जो कि ओलेड डिस्प्ले व सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट से लैस होगा। यह मिड-रेंज सेगमेंट में स्थित होगा और इस फोन में sm7350 प्रोसेसर शामिल होगा। यह कथित तौर पर अघोषित स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर हो सकता है, जिसे इसी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 5एक्स ज़ूम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा अन्य जानकारियां अभी अज्ञात है। यह आगामी रेडमी के40 या फिर मी 11 सीरीज़ का वेरिएंट हो सकता है। रेडमी के40 को लेकर खबरें है कि इसे इस महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होगी। टिप्सटर के अनुसार यह फोन सब-फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जबकि Redmi K40 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के नाम को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का सक्सेसर होगा।

यह मी 11 सीरीज़ का मिड-रेंज मॉडल हो सकता है, संभावना है कि यह Mi 11 Lite हो सकता है, जिसको लेकर अफवाहें है कि यह मार्च में लॉन्च किया जएगा। यह हमारी ओर से लगाई गई केवल अटकले हैं, हो सकता है कि कंपनी इसे बिल्कुल ही अलग नाम के साथ लॉन्च करे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11, Redmi K40, Xiaomi, Snapdragon 775G SoC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »