Redmi K40 अगले महीने होगा लॉन्च, इस दमदार प्रोसेसर से होगा लैस

Weibing ने Redmi K40 में एमोलेड डिस्प्ले के शामिल होने का भी संकेत दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें Mi 11 की तरह 3D कर्व्ड डिज़ाइन नहीं होगा।

Redmi K40 अगले महीने होगा लॉन्च, इस दमदार प्रोसेसर से होगा लैस

Redmi K40 के साथ एक प्रो मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Redmi K40 अगले महीने यानी फरवरी 2021 में लॉन्च होगा
  • Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होगा स्मार्टफोन
  • एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले के मिले संकेत
विज्ञापन
Redmi K40 अगले महीने चीन में लॉन्च होगा। सीरीज़ को क्वालकॉम  के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ पेश किया जाना है। इतना ही नहीं, रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने नए रेडमी फोन की कीमत का खुलासा भी किया है। Redmi K40 सीरीज़ पिछले साल लॉन्च हुई Redmi K30 सीरीज़ की अपग्रेड होगी। अभी तक रेडमी के40 के बारे ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हम आने वाले दिनों में लीक्स या आधिकारिक टीज़र्स देख सकते हैं।

Weibing ने Redmi K40 सीरीज़ के अगले महीने लॉन्च होने की घोषणा Weibo के जरिए की। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि रेडमी के40 सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप होगी और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होगी। यह रेडमी के40 श्रृंखला में बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है। उम्मीद है कि फोन के अधिक प्रीमियम रैम और स्टोरेज विकल्प भी लॉन्च हो सकते हैं। जैसा कि हमने बाताया कि Redmi K40 सीरीज़ के Snapdragon 888 चिपसेट से लैस होने की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।

इसके अलावा, Weibing ने Redmi K40 में एमोलेड डिस्प्ले के शामिल होने का भी संकेत दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें Mi 11 की तरह 3D कर्व्ड डिज़ाइन नहीं होगा। रेडमी के40 बेहतर बैटरी लाइफ और 'सस्ती कीमत' के साथ आ सकता है।

पिछले लीक्स से पता चलता है कि इस सीरीज़ में एक Redmi K40 Pro मॉडल भी हो सकता है, जो होल-पंच डिस्प्ले के बजाय पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन से लैस हो सकता है। हाल ही में लाइव इमेज लीक से संकेत मिला था कि रेडमी के40 मॉडल में पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सामने होल-पंच सेल्फी कटआउट होगा। यह 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »