Xiaomi का भारतीय बाज़ार में 'दबदबा' बढ़ा, इस मामले में बनी नंबर 1

Xiaomi का दबदबा भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कायम है और कंपनी लगातार नए कीर्तिमान छू रही है। साल 2018 की पहली तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

Xiaomi का भारतीय बाज़ार में 'दबदबा' बढ़ा, इस मामले में बनी नंबर 1

Xiaomi का दबदबा बढ़ा

विज्ञापन
Xiaomi का दबदबा भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कायम है और कंपनी लगातार नए कीर्तिमान छू रही है। साल 2018 की पहली तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। पेइचिंग की कंपनी ने रिपोर्ट के हवाले से साझा किया है कि शाओमी ने 31 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दिग्गज कंपनियों को टक्कर दी है। साल 2017 की आखिरी तिमाही से शाओमी ने 6 फीसदी उछाल मारा है।

काउंटरप्वॉइंट की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi ने साल 2018 के पहले क्वार्टर में 31.1 फीसदी मार्केट शेयर हासिल किया। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल समान क्वार्टर से यह हिस्सेदारी 13.1 फीसदी ज्यादा है। काउंटरप्वॉइंट एनालिस्ट अंशिका जैन का मानना है कि शाओमी ऑनलाइन बाज़ार के साथ-साथ ऑफलाइन बाज़ार में भी बेहतर पहुंच बना रही है। अंशिका ने बताया, शाओमी के Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro कंपनी के सबसे लोकप्रिय फोन रहे। वहीं, सैमसंग  Galaxy J7 Nxt और J2 (2017) के दम पर दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही।

शाओमी की बढ़त के बाद अगला नंबर आया है सैमसंग का, जो साल 2018 की पहली तिमाही में 26.2 फीसदी बाज़ार पर कब्ज़ा जमाने में कामयाब रही। सैमसंग के बाद वीवो ने 5.8 फीसदी हिस्सेदारी, ओप्पो ने 5.6 फीसदी हिस्सेदारी और हुवावे के हॉनर ने 3.4 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्ज़ा जमाया। यह दिखाता है कि चीनी कंपनियों की भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार पर कुल 57 फीसदी हिस्सेदारी हो चुकी है। पिछले साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 53 फीसदी था। काउंटरप्वॉइंट ने इसे भारत में अब तक का सबसे बड़ा 'चीनी फोन का दबदबा' करार दिया है।  

वहीं, काउंटरप्वॉइंट का दावा है कि हॉनर ब्रांड के स्मार्टफोन सबसे तेज़ी से बढ़त बना रहे हैं। साल 2018 की पहली तिमाही में हॉनर ने  146 फीसदी बढ़त दर्ज की है। शाओमी और वनप्लस तीसरे सबसे तेजी से बढ़ते हुए स्मार्टफोन ब्रांड हैं। इनकी बढ़त 134 फीसदी और 112 फीसदी क्रमश: है। ट्रांज़िसन ग्रुप की बात करें तो इसके टेक्नो, आईटेल और इनफिनिक्स, हिस्सेदारी के लिहाज़ से पांचवें स्थान पर रहे। टेक्नो ने 23 फीसदी साल दर साल बढ़त दर्ज की।

कैनालिस ने भी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि शाओमी ने के शिपमेंट में 155 फीसदी की बढ़त दर्ज की ग ई है। सैमसंग इस सूची में दूसरे स्थान पर है जबकि ओप्पो को तीसरा व वीवो को चौथा स्थान मिला है। दिलचस्प बात यह है कि कैनालिस का कहना है कि कैनालिस का दावा है कि इस तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार ने 8 फसीदी की बढ़त दर्ज की है। जबकि काउंटरप्वॉइंट ने ऐसी किसी भी बढ़त का ज़िक्र नहीं किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Samsung, Vivo, Oppo, Honor, Huawei, Counterpoint, Canalys, Mobiles, Android, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »