Xiaomi का Civi 4 Pro Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ 21 मार्च को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi 14 Pro और 14 Ultra से लिए गए हैं

Xiaomi का Civi 4 Pro Snapdragon 8s Gen 3 SoC के साथ 21 मार्च को होगा लॉन्च

इसे एक मैटेलिक मिडल फ्रेम के साथ भी लाया जाएगा

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • शाओमी ने इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Civi 4 Pro जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है। इसके कुछ फीचर्स  हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi 14 Pro और 14 Ultra से लिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

Xiaomi ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Civi 4 Pro को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में Xiaomi 14 Ultra के समान लेदर होगा। इसके अलावा इसका कर्व्ड डिस्ले Xiaomi 14 Pro के जैसा होगा। इसे एक मैटेलिक मिडल फ्रेम के साथ भी लाया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का हाल ही में लॉन्च किया गया Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। पिछले महीने शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इसमें 6.73 इंच OLED TCL C8 डिस्प्ले दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 3x लिक्विड कूलिंग चैंबर है। 

इस स्मार्टफोन का भार लगभग 179.3 ग्राम और मोटाई 7.45 mm की होगी। शाओमी का फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने  Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि Xiaomi Mix Fold 4 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में कस्टम x-एक्सिस लीनियर मोटर और इनर डिस्प्ले पर कम क्रीज हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और नया पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। Xiaomi Mix Fold 4 की 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसका भार 220 ग्राम से 240 ग्राम के बीच हो सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »