Xiaomi का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन इस साल आएगा भारत

Redmi के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा।

Xiaomi का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन इस साल आएगा भारत
ख़ास बातें
  • Samsung ISOCELL Bright GW1 में 1/1.7 इंच सेंसर है
  • रियलमी भी 64 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन लाएगी
  • 100 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भी लाएगी Xiaomi
विज्ञापन
Xiaomi ने बुधवार को अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन रेडमी सब-ब्रांड का हिस्सा होगा और इसमें सैमसंग का ISOCELL Bright GW1 सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा। शाओमी ने यह भी जानकारी दी है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को भारतीय मार्केट में 2019 की चौथी तिमाही में लाया जाएगा। यानी हम इस हैंडसेट को अक्टूबर से दिसंबर के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शाओमी ने यह भी खुलासा किया है कि वह 100 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भी लाएगी। इस शाओमी स्मार्टफोन में एक 108 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL सेंसर इस्तेमाल होगा। हालांकि, इस फोन के लॉन्च के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

चीनी कंपनी ने वीबो पोस्ट के ज़रिए अपने रेडमी और मी फोन के बारे में खुलासा किया। कंपनी ने फोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया, सिर्फ सेंसर्स के बारे में बात की। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि शाओमी के 100 मेगापिक्सल कैमरा फोन में कौन-सा सेंसर इस्तेमाल होगा।

हमें यह ज़रूर पता है कि रेडमी के 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा। इस सेंसर को मई महीने ही लॉन्च किया गया था।

सैमसंग की वेबसाइट के मुताबिक, “ISOCELL Bright GW1 64 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला इमेज सेंसर है। इसे हर परिस्थिति में ब्राइट और शार्प तस्वीरें लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह टेट्रासेल और 3डी एचडीआर टेक्नोलॉजी के ज़रिए संभव है।” आगे लिखा गया है “ISOCELL Bright GW1 सेंसर में 0.8um पिक्सल आइसोसेल प्लस टेक्नोलॉजी है जो लाइट सेंसेटिविटी को बढ़ाता है।”

Samsung ISOCELL Bright GW1 में 1/1.7 इंच सेंसर है। सेंसर ज़्यादा डिटेल के साथ तस्वीरें कैपचर करने के लिए हाइब्रिड 3डी एचडीआर को सपोर्ट करता है।

वहीं, रियलमी भी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन के पक्ष में माहौला बना रही है। इशारा मिला है कि फोन को Realme 5 के नाम से जाना जाएगा। मार्केट में शाओमी और रियलमी फोन के बीच भिड़ंत होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi, Redmi 64 megapixel camera phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »