Xiaomi Mi Note 3 लॉन्च, 6 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से है लैस

चीनी कंपनी शाओमी के लिए सोमवार का दिन लॉन्च के नाम रहा है। शाओमी मी नोटबुक प्रो लैपटॉप और शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद कंपनी ने एक और प्रोडक्ट शाओमी मी नोट 3 पेश किया। यह पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए शाओमी मी नोट 2 का अपग्रेड है।

Xiaomi Mi Note 3 लॉन्च, 6 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • यह पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए शाओमी मी नोट 2 का अपग्रेड है
  • 6 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल का फ्रट कैमरा और दो रियर कैमरे अहम फीचर
  • स्टोरेज पर आधारित हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी के लिए सोमवार का दिन लॉन्च के नाम रहा है। शाओमी मी नोटबुक प्रो लैपटॉप और शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद कंपनी ने एक और प्रोडक्ट शाओमी मी नोट 3 पेश किया। यह पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए शाओमी मी नोट 2 का अपग्रेड है। शाओमी मी नोट 3 की अहम खासियतों में 6 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल का फ्रट कैमरा और दो रियर कैमरे शामिल हैं। इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं जो स्टोरेज पर आधारित हैं।

शाओमी मी नोट 3 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 चीनी युआन है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2899 चीनी युआन है। 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2999 चीनी युआन में बेचा जाएगा।

Xiaomi Mi Note 3 में 5.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिज़ाइन के लिहाज से मी नोट 3 हैंडसेट फ्लैगशिप शाओमी मी 6 से काफी मेल खाता है। 3डी कर्व्ड एज सिर्फ किनारे तक सीमित नहीं हैं। टॉप और निचले हिस्से पर भी घुमावदार किनारे हैं। लेकिन शाओमी मी 6 की तुलना में सबसे बड़ा अंतर प्रोसेसर का है। शाओमी मी नोट 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आता है। इसके साथ 6 जीबी रैम मिलेंगे और स्टोरेज का विकल्प ग्राहकों के पास है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। 12 मेगापिक्सल एक कैमरा वाइंड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसकी मदद से 2X ऑप्टिकल जूम मिलता है। आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और बोकेह इफेक्ट जैसे फीचर मिलेंगे।

वहीं, फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो शाओमी की एडप्टिव एआई ब्यूटिफाई तकनीक से लैस है। दावा किया गया है कि इस मोड में क्वालिटी से समझौता किए गए बिना ज़्यादा प्राकृतिक बोकेह तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल फेशियल रिकॉग्निशन में होगा जिससे डिवाइस अनलॉक करना संभव है।

आपको स्टेंडर्ड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »