शाओमी एमआई 5 के लॉन्च की तैयारी जोरों पर, इवेंट का इनवाइट जारी

शाओमी एमआई 5 के लॉन्च की तैयारी जोरों पर, इवेंट का इनवाइट जारी
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने कुछ दिनों पहले ही अपने फ्लैगशिप एमआई 5 स्मार्टफोन को 24 फरवरी को स्थानीय मार्केट में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इसी दिन शाओमी के इस नए स्मार्टफोन की झलक स्पेन के बार्सिलोना शहर में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2016 इवेंट में भी देखने को मिलेगी। कंपनी इस दिन चुनिंदा पत्रकारों के लिए मीडिया प्रिव्यू आयोजित करने वाली है।

24 फरवरी को चीन में होने वाला इवेंट नेशनल कनवेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। अब कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया को आमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। चीनी भाषा में छपे इनविटेशन लेटर में एमआई5 स्मार्टफोन को ध्यान में रखते हुए 5 को बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है।

कुछ दिनों पहले कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने बताया था कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की पहली झलक बार्सिलोना में आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी 2016 में भी देखने को मिलेगी।

बारा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''हम 24 फरवरी को आमंत्रण पर आधारित मीडिया प्रिव्यू इवेंट आयोजित करने वाले हैं। याद रहे कि हैंडसेट को इसी दिन चीन में लॉन्च किया जाएगा। मैं वहां उपस्थित रहूंगा।"

यह जानते हुए कि शाओमी ने अब तक अपने नए डिवाइस को चीन या फिर भारत (एमआई 4आई) में लॉन्च किया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी नए फ्लैगशिप हैंडसेट को पश्चिमी देशों में भी रिलीज करने के बारे में सोच रही है। शाओमी ने हाल ही में अमेरिका और यूरोपीय देशों में अपने मार्केट का विस्तार करने के मद्देनज़र से ऑनलाइन एक्सेसरी स्टोर की शुरुआत की थी।
शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है।

प्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा और बैकपैनल पर 3डी ग्लास कवर मौजूद रहने की संभावना है। जैसा कि पुरानी रिपोर्टों में दावा किया गया है, स्लिम होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। इसे लेकर सबसे तेज सेंसर होने के दावे किए जा रहे हैं।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »