Mi 11 Pro फरवरी में हो सकता है लॉन्च, डिस्प्ले को लेकर मिली अहम जानकारी

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, Mi 11 Pro स्मार्टफोन में 4,970 एमएएच की बैटरी और 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Pro की लॉन्चिंग की जानकारी वीबो पर दी गई है
  • मी 11 प्रो में मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  • फोन में मिल सकती है 4,970 एमएएच की बैटरी
Mi 11 Pro स्मार्टफोन Mi 11 जैसे ही डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है। यह लेटेस्ट जानकारी टिप्सटर द्वारा साझा की गई है। माना जा रहा था कि Xiaomi मी 11 के साथ इसका प्रो वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने रेगुलर मी 11 को अपने अगले फ्लैगशिप के तौर पर इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च कर दिया था और मी 11 प्रो को कब लॉन्च किया जाएगा इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई थी। अटकले लगाई जा रही है कि मी 11 प्रो चीन में Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाएगा, जो कि 12 फरवरी से शुरू होगा।

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पोस्ट पर कमेंट करते हुए दावा किया है कि Spring Festival तक रेगुलर Mi 11 शाओमी का केवल एकमात्र फ्लैगशिप मॉडल होगा। उम्मीद है कि मी 11 प्रो को इस फेस्टिवल के बाद जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर के अनुसार, मी 11 प्रो के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन मी 11 की तरह ही होंगे। इसका मतलब यह है कि प्रो मॉडल भी 6.81-इंच 2K डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स, 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले के अलावा, यह भी बताया गया है कि मी 11 और मी 11 प्रो में एक जैसा डिज़ाइन लैंग्वेज़ दिया जा सकता है।

यदि हम पुरानी रिपोर्ट्स देखें, तो मी 11 प्रो स्मार्टफोन को लेकर अटकले लगाईं गई थी कि यह फोन 4,970 एमएएच की बैटरी और 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में मी 11 के मुकाबले अपग्रेडिड कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल, शाओमी ने मी 11 प्रो स्मार्टफोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Pro, Xiaomi Mi 11 Pro, Mi 11, Xiaomi Mi 11, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.