Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इससे पहले यह स्मार्टफोन Google Play Console पर दिखा था। Honor 600e में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फुल HD+ (1,200 x 2,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 520 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है

Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Honor के MagicOS 10 पर चल सकता है
  • पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Honor का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Honor 600e के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में Honor 600 Lite को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Honor 600 Pro भी शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Honor के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - LNA-NX3 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Honor 600e हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Honor के MagicOS 10 पर चल सकता है। Honor 600 Lite में ARM Mali-G610 MC2 GPU मिल सकता है। 

Geekbench पर Honor 600e को सिंगल-कोर टेस्ट में 985 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,983 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इससे पहले यह स्मार्टफोन Google Play Console पर दिखा था। Honor 600e में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फुल HD+ (1,200 x 2,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 520 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। 

पिछले महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Honor 600 Lite में 6.6 इंच फुल HD+ (1,200 × 2,600 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,840 Hz की PWM डिमिंग और 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और APL मोड में 6,500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 Elite चिपसेट और Mali-G610 MC2 GPU है। Honor 600 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor 600 Lite को Desert Gold और Velvet Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Honor 600 Lite की 6,520 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 157.43 x 75.35 x 7.34 mm और भार लगभग 180 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »