Mi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active भारत में आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Mi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active का लॉन्च इवेंट भारत में दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। यह इवेंट कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम होगा।

Mi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active भारत में आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम
ख़ास बातें
  • Mi Watch Revolve Active में ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर दिया जाए
  • Mi 11 Lite फोन में मिल सकती है 4,250 एमएएच की बैटरी
  • मी 11 लाइट फोन खरीद के लिए Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा
विज्ञापन
Mi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active को भारत में आज लॉन्च किया जाना है। मी 11 लाइट स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में मार्च में लॉन्च किया जा चुका है और अब यह फोन भारत में भी दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फोन मी 11 का टोन-डाउन वर्ज़न है, जो कि फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था। मी 11 लाइट में 4,250 एमएएच बैटरी दी जा सकती है और यह खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। मी वॉच रिवॉल्व एक्टिव को लेकर टीज़ किया जा रहा है कि यह SpO2 मॉनिटर के साथ आएगा और यह खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा।
 

Mi 11 Lite, Mi Watch Revolve Active launch livestream, price in India (expected)

Mi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active का लॉन्च इवेंट भारत में दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। यह इवेंट कंपनी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम होगा। इसके अलावा आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
 

मी 11 लाइट की कीमत यूरोपियन वेरिएंट के समान हो सकती है। ग्लोबली इस फोन की कीमत EUR 299 (लगभग 26,600 रुपये) थी, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। मी वॉच रिवॉल्व एक्टिव की बात करें, तो इसकी कीमत Mi Watch Revolve से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जो कि SpO2 सेंसर के साथ आएगी। मी वॉच रिवॉल्व की कीमत भारत में फिलहाल 7,999 रुपये है।

Xiaomi यह कंफर्म कर चुकी है कि मी 11 लाइट फोन खरीद के लिए Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा। इस फोन को जैज़ ब्लू, टस्कनी कोरल और विनाइल ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर मी वॉच रिवॉल्व एक्टिव को Amazon India, Mi.com, मी होम स्टोर और अन्य रिटेल स्टोर के माध्यम से खरीद सकेंगे।
 

Mi 11 Lite specifications

इस फोन को यूरोप में 5जी और 4जी वेरिएंट में मार्च में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसका 4जी वेरिएंट पेश किया जा सकता है। मी 11 लाइट 4जी फोन में 6.55 इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस आता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए मी 11 लाइट फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का टेलीमौक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में भी आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो मी 11 लाइट में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। मी 11 लाइट फोन की बैटरी 4,250 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Mi Watch Revolve Active specifications

Xiaomi ने टीज़ किया है कि Mi Watch Revolve Active में ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर दिया जाएगा, जो कि Mi Watch Revolve में मौजूद नहीं था। इसके अलावा, इसमें हार्ट रेट, स्लिप ट्रैकिंग और VO2 मैक्स सेंसर दिए जाएंगे, जो कि वर्कआउट के दौरान आपके मैक्सिमम ऑक्सिज़न कंसम्पशन को मापता है। इसके साथ ही इसमें जीपीएस और 117 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद होंगे। मी वॉच रिवॉल्व एक्टिव में 110 वॉचफेस दिए जाएंगे। अन्य फीचर्स में बॉडी एनर्जी मॉनिटर, स्ट्रेस लेवल मॉनिटर, कॉल और टेक्स्ट नोटिफिकेशन, इनबिल्ट एलेक्सा सपोर्ट, स्टॉपवॉच, अलार्म, टाइमर, फाइंड माई फोन, टॉर्च आदि शामिल हैं। बोर्ड पर 1.3 इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4250 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Accurate tracking
  • कमियां
  • Limited smartwatch functionality
  • Single dial size
  • Relatively slow charging
Strap ColourAstral Olive, Cosmic Dust Maroon, Midnight Black, Neptune Blue, Space Black
Display Size46mm
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Crisp AMOLED display
  • Accurate tracking
  • कमियां
  • Limited smartwatch functionality
  • Single dial size
  • Relatively slow charging
Strap ColourAstral Olive, Cosmic Dust Maroon, Midnight Black, Neptune Blue, Space Black
Display Size46mm
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »