यह फीचर PayU प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेगा। UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान का होगा विकल्प।
Airtel, Jio, Vi जैसे सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रीचार्ज अब WhatsApp से ही हो सकेंगे।
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर शुरू किया है। यूजर्स अब प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज सीधे WhatsApp के माध्यम से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चैट कर रहे हैं और इसी बीच आपको मोबाइल रीचार्ज करवाना हो तो व्हॉट्सऐप के अंदर से ही अब रीचार्ज भी हो जाएगा। यह नया फीचर Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कुछ ही समय में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं WhatsApp से मोबाइल रीचार्ज।
Airtel, Jio, Vi जैसे सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के रीचार्ज अब WhatsApp से ही हो सकेंगे। कंपनी ने ऐप में नए फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है जिसके तहत आप अब अपना या अपने परिवार, दोस्तों का मोबाइल नंबर WhatsApp से ही रिचार्ज कर सकते हैं। WhatsApp के अंदर ही सभी प्लान्स को आप चेक कर सकते हैं। पेमेंट प्रोसेस बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में पूरा हो जाता है। WhatsApp से मोबाइल रीचार्ज का तरीका यहां पर बताया जा रहा है।
यह फीचर PayU प्लेटफॉर्म के माध्यम से काम करेगा। कंपनी का दावा है कि PayU ट्रांजैक्शन यूजर को सुरक्षा और स्पीड दोनों ही प्रदान करते हैं। कंपनी का कहना है कि देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के यूजर्स अब ऐप के अंदर ही मोबाइल प्लान रिचार्ज करवा सकते हैं।
WhatsApp पर आपको होमस्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप करके आप पेमेंट, रिचार्ज जैसी सर्विसेज के अंदर जा सकते हैं। यह यूजर को UPI पेमेंट करने की सुविधा भी देता है। यानी हर तरह की डिजिटल पेमेंट की सुविधा यहां मिलती है। ₹ (रुपया) आइकन पर टैप करने के बाद आपको मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज का विकल्प चुनना है। संबंधित मोबाइल नम्बर यहां भर दें। उसके बाद टेलीकॉम ऑपरेटर की पुष्टि करें। अब पसंद का प्लान चुनें और पेमेंट का तरीका सिलेक्ट करें। यहां पर आपको UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान का विकल्प मिल जाता है जिसमें से कोई एक तरीका आप चुन सकते हैं। मेथड सिलेक्ट करके पेमेंट करें और हो गया रिचार्ज!
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत