Mi 11 और Mi 11 Pro की बैटरी क्षमता व रियर कैमरा पैनल डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

Xiaomi ने अपकमिंग फ्लैगशिप Mi 11 सीरीज़ को लेकर पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि यह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगी, यह इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे।

Mi 11 और Mi 11 Pro की बैटरी क्षमता व रियर कैमरा पैनल डिज़ाइन ऑनलाइन लीक

Mi 11 Pro में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Mi 11 Pro में मिल सकती है डुअल सेल बैटरी
  • Mi 11 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा फोन
विज्ञापन
Xiaomi का Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। शाओमी ने अपकमिंग फ्लैगशिप मी 11 सीरीज़ को लेकर पहले ही पुष्टि की जा चुकी है कि यह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगी, यह इस नए प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे। इसके अलावा, नई रिपोर्ट में यह भी संकेत मिले हैं कि मी 11 सीरीज़ खरीद के लिए इस महीने ही उपलब्ध करा दी जाएगी, जो कि इस सीरीज़ के तुरंत लॉन्च की ओर इशारा देता है। मी 11 प्रो का प्रोटेक्टिव केस भी ऑनलाइन लीक हो चुका है, जिससे इसके डिज़ाइन की झलक मिलती है।

Digital Chat Station टिप्सटर ने स्मार्टफोन्स की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि Mi 11 स्मार्टफोन में 2,390 एमएएच बैटरी मिल सकती है, जबकि Mi 11 Pro में 2,485 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि इन फोन में डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है, जिसका मतलब यह है कि इसकी असल क्षमता क्रमश: 4,780 एमएएच और 4,970 एमएएच होगी। विशिष्ट रूप से फोन की बैटरी क्षमता 5,000 एमएएच के रूप में प्रमोट की जा सकती है। टिप्सटर का दावा है कि इस फोन में 55 वॉट फास्ट चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिलेगा और मी 11 सीरीज़ 35 मिनट में 0 से लेकर 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

इससे अलग, Xiaomi मॉडल नंबर M2011K2C जो कि मी 11 से जुड़ा हुआ है  भी कथित रूप से 3सी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है यह MDY-12-EQ चार्जर के साथ लिस्ट है। यह चार्जर 55 वॉट फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है, जो कि टिप्सटर Digital Chat Station की जानकारी के ही अनुरूप है। चार्जिंग स्पीड के अलावा, 3सी लिस्टिंग में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हुआ है। 3सी लिस्टिंग की सबसे पहले जानकारी SeekDevice द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

मी 11 और मी 11 प्रो फोन के प्रोटेकटिव फोन कवर भी AnTuTu पर लीक हो गए हैं। लीक तस्वीर में पता चलता है कि मी 11 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि मी 11 प्रो में अनोखा क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल मौजूद होगा। मी 11 में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो बड़े सेंसर्स वर्टिकली स्थित हैं, जबकि तीसरा सेंसर और फ्लैश लाइट उन दो कैमरा सेंसर के बगल में मौजूद हैं। दूसरी तरफ मी 11 प्रो की बात करें, तो इसके आयतकार कैमरा मॉड्यूल में हॉरिजॉन्टली लाइन में तीन सेंसर्स मौजूद हैं जिसमें तीसरा पेरिस्कोप लेंस है। चौथा सेंसर, फ्लैश लाइट के साथ बाकि तीन सेंसर्स के नीचे स्थित है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, मी 11 फ्लैशगिप की सेल इस महीने जल्द ही शुरू कर दी जाएगी, जो कि फोन के तुरंत लॉन्च की ओर एक इशारा है। हालांकि, अब-तक Xiaomi ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कंपनी ने स्नैपड्रैगन टेक समीट के दौरान पुष्टि की थी कि मी 11 सीरीज़ के फोन पहले ऐसे फोन होंगे जो स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »