Xiaomi Redmi Y2 के भारत में लॉन्च होने से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन भारत में 7 जून को लॉन्च हो सकता है। नए हैंडसेट ने गीकबेंच साइट पर दस्तक दी है, जहां इसके बेंचमार्क परफॉरमेंस सामने आए हैं...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मई 2018 18:30 IST

Xiaomi Redmi Y2

Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन भारत में 7 जून को लॉन्च हो सकता है। नए हैंडसेट ने गीकबेंच साइट पर दस्तक दी है, जहां इसके बेंचमार्क परफॉरमेंस सामने आए हैं। लिस्टिंग में Xiaomi Redmi Y2 के कुछ स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा है। इससे इशारा मिला है कि यह रेडमी एस2 का इंडिया वर्ज़न होगा, जो चीन में महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। Redmi S2 की बात करें तो इसे 'बेस्ट रेडमी सेल्फी फोन' नाम से पेश किया गया था, जिसमें एआई पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है। हैंडसेट की चीन में कीमत 999 चीनी युआन (10,600 रुपये) है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (तकरीबन 13,700 रुपये) है।

लिस्टिंग के मुताबिक, गीकबेंच साइट इसके 28 मई को अपलोड किए जाने का ज़िक्र है। Redmi Y2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसके लिए 3 जीबी रैम का ज़िक्र है। हैंडसेट में काम करता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर आने की उम्मीद है। गीकबेंच साइट ने ख़ास तौर से इस फोन को Redmi Y2 नाम से दिखाया है। पिछली रिपोर्ट की मानें तो हैंडसेट के रेडमी एस2 नाम से आने की चर्चा तेज़ थी।
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

Redmi S2 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना और 3सी द्वारा पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अलीएक्सप्रेस पर भी लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और किनारे पर पतले बॉर्डर मिलेंगे। Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। रेडमी एस2 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह कई कलर विकल्प में आएगा- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर।

सेल्फी कैमरा Redmi S2 की सबसे अहम खासियत होगी। यह एआई पॉर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटिफिकेशन के साथ आएगा। सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। जानकारी दी गई है कि हैंडसेट का वज़न 170 ग्राम है और डाइमेंशन 160.7x77.3x8.1 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi Y2, Xiaomi, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.