Mi A2, Poco F1, Redmi Y2 सहित कई Xiaomi स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

16,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Mi A2 की कीमत अब तक दो बार कम की गई है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Mi A2, Poco F1, Redmi Y2 सहित कई Xiaomi स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • Poco F1 के 6 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Redmi Y2 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये हो सकती है
  • अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट पर हो रही है यह सेल
विज्ञापन
Amazon और Xiaomi एक बार फिर सेल के साथ वापस आ गए हैं। Amazon Mi Days Sale और Mi Super Sale का आगाज़ एक बार फिर हो गया है। इस बार सेल 30 जून तक चलेगी। इसी तरह से एक सेल 21 जून को ही खत्म हुई थी। दोनों सेल में Xiaomi Mi A2, Poco F1, Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro और Redmi 6 Pro जैसे हैंडसेट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंस्टेंट डिस्काउंट, बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहा है।

16,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Mi A2 की कीमत अब तक दो बार कम की गई है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसे 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अभी यह 15,999 रुपये में उपलब्ध है। दोनों ही वेबसाइट पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध हैं।

Amazon पर बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। वहीं, यस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। दूसरी तरफ, Xiaomi India स्टोर पर मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

अमेज़न मी डेज़ सेल और मी सुपर सेल के तहत अन्य हैंडसेट भी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। Redmi Note 5 Pro को शाओमी की वेबसाइट से 12,999 रुपये और अमेज़न इंडिया से 11,999 रुपये खरीदा जा सकता है। Redmi 6 Pro का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 9,999 रुपये में बिक रहा है।

Redmi 6A और Redmi 6 भी डिस्काउंट व अतिरिक्त ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

Redmi Y2 भी इस साल ही सस्ता हुआ था। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल्फी के दीवानों के लिए बने इस फोन का ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम से क्रमशः 9,720 रुपये और 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Mi.com पर Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसे 3,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »