शाओमी रेडमी प्रो होगा 27 जुलाई को लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

शाओमी रेडमी प्रो होगा 27 जुलाई को लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी 27 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इस इवेंट में अपने रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जो सही नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस इवेंट में शाओमी नोटबुक को भी लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई। लेकिन अब कंपनी ने इस दिन लॉन्च किए जाने वाले कम से कम एक प्रोडक्ट का तो खुलासा कर दिया है। इवेंट में स्मार्टफोन तो लॉन्च होगा, लेकिन उसका नाम शाओमी रेडमी प्रो है।

दरअसल, कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर पोस्ट किया है कि इस दिन रेडमी प्रोनाम के डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि इस फोन के साथ कुछ नया प्रोडक्ट भी होगा। हालांकि, अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।

हाल ही में शाओमी के एक हैंडसेट को लेकर ढेरों जानकारियां सामने आई हैं। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स20/ क्वालकॉम स्नपड्रैगन 652 चिपसेट हो सकता है। यह 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा/डुअल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Pro, Xiaomi Redmi Note 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  3. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  4. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  5. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  6. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  8. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  9. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »