लॉन्च से पहले शाओमी रेडमी नोट 4 की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन हुए लीक

लॉन्च से पहले शाओमी रेडमी नोट 4 की तस्वीर व स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को लेकर पिछले हफ्ते लीक में जानकारी सामने आई थी। अब रेडमी नोट 4 के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं।

शाओमी के इस नए स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर पोस्ट की गई हैं। रिटेल बॉक्स की तस्वीरों से फोन में स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर की जगह डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। शाओमी चीन में 27 जुलाई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस इवेंट में कंपनी एक विंडोज़ 10 लैपटॉप भी लॉन्च कर सकती है।

लीक जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन इस सीरीज के रेगुलर स्क्रीन 5.5 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स20/ क्वालकॉम स्नपड्रैगन 652 चिपसेट हो सकता है। नए रेडमी नोट में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा/डुअल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन को कंपनी 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है। हालांकि ये सभी जानकारी अभी कई मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है और अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें से एक में डुअल रियर कैमरा होगा।  एक नई लीक तस्वीर से रेडमी नोट 4 में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है लेकिन इसका डिजाइन पिछले लीक से अलग है।  रेडमी नोट 3 की तरह ही रेडमी नोट 4 में यूनिबॉडी मेटल बॉडी के साथ आने की उम्मीद है। लेकिन नई खबर में डुअल रियर कैमरे को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में शाओमी ने खुलासा किया था कि कंपनी अभी तक दुनियाभर में 110 मिलियन से ज्यादा रेडमी डिवाइस बेच चुकी है। कंपनी ने पहला रेडमी फोन अगस्त 2013 में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi redmi note 4, Xiaomi redmi note 4 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »