• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें है ओलेड डिस्प्ले

शाओमी रेडमी प्रो 2 कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें है ओलेड डिस्प्ले

शाओमी ने अपने आने वाले रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन के कंपनी की चीन की साइट पर थोड़ी देर के लिए लिस्ट होने की ख़बरें आईं। लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी प्रो 2 की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) होगी।

शाओमी रेडमी प्रो 2 कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, इसमें है ओलेड डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) है
  • फोन को मीडॉटकॉम पर लिस्ट किया गया
  • इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर व ओलेड डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
शाओमी ने अपने आने वाले रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोन के कंपनी की चीन की साइट पर थोड़ी देर के लिए लिस्ट होने की ख़बरें आईं। लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी प्रो 2 की कीमत चीन में 1,199 चीनी युआन (करीब 11,500 रुपये) होगी।

मीडॉटकॉम पर हुई ऑनलाइन लिस्टिंग को थोड़ी देर बाद हटा लिया गया। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन में 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले, 4100 एमएएच की बैटरी और 16 मेगापिक्सल कैमरा होने का पता चला था। फोन में हाल ही में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। रेडमी प्रो में मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर दिया गया था, इसलिए फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को दिया जाना अच्छा है। शाओमी रेडमी प्रो में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर और माली-टी880 जीपीयू दिया गया था। फोन को 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा 3 जीबी रैम+ 64 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया था।

लेकिन अभी, शाओमी रेडमी प्रो 2 के लॉन्च के बारे में कोईआधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रेडमी प्रो 2 की थोड़ी देर के लिए हुई लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि फोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। चीन में हुई लिस्टिंग को सबसे पहले गिज़्मोचाइना ने देखा।

ओरिजिनल शाओमी रेडमी प्रो की तरह ही, फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। याद दिला दें कि, रेडमी प्रो में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था जो 13 मेगापिक्सल व एक 5-लेंस मॉड्यूल सोनी आईएमएकक्स258 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ से लैस है। जबकि सेकेंडरी डेप्थ-सेंसिंग कैमरे के लिए 5 मेगापिक्सल सैमसंग का सेंसर है।

चीनी कंपनी द्वारा चीन में नए यूएसबी टाइप-सी ईयरफोन भी लॉन्च किए जाने की भी ख़बरें हैं। नए यूएसबी टाइप-सी ईयरफोन को 299 चीनी युआन (करीब 3,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है और इनकी बिक्री जल्द चीन में शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »