• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी प्रो लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर

शाओमी रेडमी प्रो लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर

शाओमी रेडमी प्रो लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो में 13 और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं
  • रेडमी प्रो का महंगा वेरिएंट डेका-कोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर से लैस है
  • शाओमी रेडमी प्रो की कीमत करीब 15,000 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी प्रो हैंडसेट से पर्दा उठा लिया है। कंपनी की रेडमी सीरीज के फ्लैगशिप हैंडसेट शाओमी रेडमी प्रो को स्थानीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी प्रो की कीमत 1499 चीनी युआन से शुरू होती है। यह गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

हैंडसेट की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा है। रेडमी प्रो के रियर हिस्से में दो कैमरा सेंसर मौजूद हैं। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। कंपनी ने बताया है कि यूज़र तस्वीरें लेने के बाद सॉफ्टवेयर की मदद से डेप्थ ऑफ फील्ड बदल पाएंगे। 13 मेगापिक्सल वाला सेंसर तस्वीरें लेने के काम आएगा और 5 मेगापिक्सल वाले सेंसर से डेप्थ इंफॉर्मेशन कैपचर करना संभव होगा। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
 
xiaomi redmi pro 2

अन्य फ़ीचर की बात करें तो शाओमी रेडमी प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। यह ब्रश्ड एल्यूमीनियम बॉडी वाला फोन है जो हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट पेश किए हैं। वेरिएंट में प्रोसेसर, स्टोरेज और रैम का अंतर है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और डेका-कोर हीलियो एक्स20 प्रोसेसर के साथ आने वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन ( करीब 15,112 रुपये) है। अगला वेरिएंट डेका-कोर हीलियो एक्स25 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,128 रुपये) निर्धारित की गई है। हीलियो एक्स25 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 20,152 रुपये) में मिलेगा।

हैंडसेट में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है और पावर देने के लिए मौजूद है 4050 एमएएच की बैटरी। जानकारी दी गई है कि यह 4जी फोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »