Xiaomi Redmi Note 6 Pro के प्रोसेसर में कितना दम? जवाब देंगे ये आंकड़ें

Xiaomi Redmi Note 6 Pro Benchmark: Xiaomi गुरुवार यानी 22 नवंबर को भारत में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले आज हम आपको बताएंगे कि रेडमी नोट 6 प्रो ने बेंचमार्क पर क्या स्कोर किया है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के प्रोसेसर में कितना दम? जवाब देंगे ये आंकड़ें

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के प्रोसेसर में कितना दम? जानें

ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro में दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो
  • Redmi Note 6 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 10 पर चलता है
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi गुरुवार यानी 22 नवंबर को भारत में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च करेगी। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो डुअल सेल्फी कैमरे, बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले और पी2आई कोटिंग के साथ आता है। यह लिक्विड रेपलेंट टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है। इस सर्टिफिकेशन का मतलब है कि रेडमी 6 प्रो को पानी के छींटों से कोई नुकसान नहीं होगा। Xiaomi Redmi Note 6 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 10 पर चलता है। भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले आज हम आपको अपने लेख द्वारा बताएंगे कि रेडमी नोट 6 प्रो ने बेंचमार्क पर क्या स्कोर किया है। Redmi Note 6 Pro एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 23 नवंबर से बेचा जाएगा।

याद करा दें कि सितंबर माह में Redmi Note 6 Pro को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। भारत में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो कितने रुपये में बेचा जाएगा, फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। रेडमी नोट 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन Redmi Note 5 Pro से मिलते जुलते हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि हैंडसेट का दाम 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। थाइलैंड में Xiaomi ब्रांड का यह हैंडसेट THB 6,990 (लगभग 15,700 रुपये) में बेचा जाता है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 
jmf8ijgo

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बेंचमार्क रिजल्ट

हमने Redmi Note 6 Pro को कई बेंचमार्क ऐप्स पर टेस्ट किया। एंटूटू बेंचमार्क पर रेडमी नोट 6 प्रो ने 115,880 स्कोर किया। सीपीयू ने 56,139, जीपीयू ने 21,207, यूएक्स ने 31,245 और एमईएम ने 7,289 स्कोर किया है। गीकबेंच पर Redmi Note 6 Pro ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1,326 और 4,866 स्कोर किया है। पीसीमार्क पर रेडमी नोट 6 प्रो वर्क 2.0 परफॉर्मेंस स्कोर 5,801 रहा। हमने जब Redmi Note 6 Pro को 3डीमार्क पर टेस्ट किया तो स्लिंग शॉट एक्सट्रीम पर 946, स्लिंग शॉट पर 1,464 तो वहीं आइस स्ट्राम अनलिमिटेड पर 19,806 स्कोर रहा। नीचे दी गई तस्वीर में आप बेंचमार्क स्कोर देख सकते हैं।
 
le8lhke

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो 3डीमार्क स्कोर


Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि भारत में और वेरिएंट भी लाए जाएं।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »