क्या शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो की तरह ही सफल हो पाएगा? आइए जानते हैं...
![]()
![]()
![]()
Xiaomi Redmi Note 6 Pro के कैमरा सैंपल फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें
पोर्ट्रेट फोटो लेने के बाद भी आप ब्लर की लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। कम रोशनी में फोन शटर स्पीड को कम करके ज़्यादा लाइट कैपचर करने की कोशिश करता है। ऐसे में ऑब्जेक्ट के मूव करने पर तस्वीरें ब्लर आती हैं। अगर आसपास कोई लाइट का सोर्स ना हो तो फोटो उतने शार्प नहीं आते। डिटेल की कमी साफ झलकती है।
पोर्ट्रेट फोटो लेने के बाद भी आप ब्लर की लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। कम रोशनी में फोन शटर स्पीड को कम करके ज़्यादा लाइट कैपचर करने की कोशिश करता है। ऐसे में ऑब्जेक्ट के मूव करने पर तस्वीरें ब्लर आती हैं। अगर आसपास कोई लाइट का सोर्स ना हो तो फोटो उतने शार्प नहीं आते। डिटेल की कमी साफ झलकती है। Redmi Note 6 Pro से आप 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। यह निराश करने वाला है, क्योंकि इस प्राइस रेंज के कई फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आते हैं। फुटेज को स्टेबलाइज़ करने के लिए ईआईएस दिया गया है, लेकिन यह शिमरिंग इफेक्ट लेकर आता है।
हमारा फैसला
Xiaomi Redmi Note 6 Pro हैंडसेट रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेड है। वाकई में यह कुछ मामलों में ही अपग्रेड है। नोट 6 प्रो का नॉच डिस्प्ले ज़्यादा बड़ा और ब्राइट है। कैमरे में भी थोड़ा अपग्रेड है जिसके कारण से आउटपुट बेहतर आते हैं। Xiaomi ने एक अच्छे प्रोडक्ट को बेहतर बनाने का काम किया है। हार्डवेयर के मामले में अब Xiaomi को मजबूत चुनौती मिल रही है। इसी प्राइस रेंज में मार्केट में Nokia 6.1 Plus, Asus ZenFone Max Pro M1 और Motorola One Power जैसे हैंडसेट हैं।
Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 5 Pro के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में कटौती की थी। ये अब 13,999 रुपये और 15,999 रुपये में बिकते हैं जो Redmi Note 6 Pro के लॉन्च कीमत के बराबर हैं। अभी पुराना फोन उपलब्ध है, लेकिन हमारे हिसाब से रेडमी नोट 6 प्रो बेहतर विकल्प है।
मीयूआई में विज्ञापन बड़ी समस्या रही है। लेकिन अब स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि अब आम इस्तेमाल में भी दिक्कत होने लगी है। इसके साथ रेडमी नोट 6 प्रो में दिया गया मीयूआई 10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। यानी आपका सॉफ्टवेयर अनुभव भी लेटेस्ट नहीं है।
पावरफुल वर्ज़न की कीमत ऐसी है कि रेडमी नोट 6 प्रो को Xiaomi Mi A2, Vivo V9 Pro और RealMe 2 Pro जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलेगी। ये तीनों ही हैंडसेट ज़्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आते हैं। मौज़ूदा कीमत को देखते हुए हम आपको रेडमी नोट 6 प्रो का शुरुआती वेरिएंट खरीदने का सुझाव देंगे। अगर आप महंगे वेरिएंट के बारे में विचार कर रहे हैं, तो मार्केट में बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं।
Xiaomi की आक्रामक कीमत के कारण नए फोन के एक बार फिर 15,000 रुपये के प्राइस रेंज में सबसे लोकप्रिय होने की संभावना है। हालांकि, ज़्यादा रैम वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है जो स्टॉक एंड्रॉयड पर चलने वाले Xiaomi Mi A2 के करीब है। चुनौती Realme 2 Pro से भी है। ये दोनों ही स्मार्टफोन ज़्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इसके अलावा Motorola One Power (पावर) भी है जो 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। मौज़ूदा कीमत को देखते हुए हम आपको रेडमी नोट 6 प्रो का शुरुआती वेरिएंट खरीदने का सुझाव देंगे। अगर आप महंगे वेरिएंट के बारे में विचार कर रहे हैं, तो मार्केट में बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले
Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस