Xiaomi Redmi Note 6 Pro को मिलने लगा MIUI 11 अपडेट

Redmi Note 6 Pro MIUI 11 Update: रेडमी नोट 6 प्रो को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। जानें Xiaomi ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को मिलने लगा MIUI 11 अपडेट

Redmi Note 6 Pro MIUI 11 Update: शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को मिलने लगा मीयूआई 11 अपडेट

ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro Update का वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.0.PEKMIXM है
  • MIUI 11 Update Roadmap के बारे में जानें
  • मीयूआई 11 अपडेट का फाइल साइज़ 565 एमबी है
विज्ञापन
Redmi Note 6 Pro MIUI 11 Update: रेडमी नोट 6 प्रो को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है, इस बात की जानकारी यूज़र रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। अपडेट नए ऑप्टिमाइज़्ड यूआई, अपडेटेड मी फाइल मैनेज़र, फ्लोटिंग कैलकुलेटर, डायनामिक साउंड आदि के साथ आ रहा है। Redmi Note 6 Pro को मिले अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 11.0.1.0.PEKMIXM है। रेडमी नोट 6 प्रो को मिले MIUI 11 Update का फाइल साइज़ 565 एमबी है। गौर करने वाली बात यह है कि रेडमी नोट 6 प्रो Xiaomi के रोलआउट रोडमैप के तीसरे फेज़ का हिस्सा है और तीसरा फेज़ 13 नवंबर से शुरू होना है। हालांकि, अभी अपडेट केवल कुछ ही यूज़र्स के लिए रोल आउट किया गया है।
 

Redmi Note 6 Pro MIUI 11 Update

मी फोरम पर रेडमी नोट 6 प्रो को मिले मीयूआई 11 अपडेट के स्क्रीनशॉट लिस्ट किए गए हैं। यूज़र्स अपडेट के स्क्रीनशॉट को फोरम पर पोस्ट कर रहे हैं और ऐसा संभव हो सकता है कि अभी अपडेट केवल कुछ ही यूज़र्स को मिल रहा हो। सोक टेस्ट पूरा होने के बाद Xiaomi अपने Redmi Note 6 Pro के लिए मीयूआई अपडेट को सभी यूज़र्स के लिए जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें -  MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट


आपके पास भी शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो हैंडसेट है लेकिन अभी तक आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Xiaomi की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और ना ही डाउनलोड लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। हमने शाओमी से अपडेट के बारे में जानने के लिए संपर्क किया था, कंपनी ने जवाब में बताया है कि अपडेट को रोल आउट किया गया है।

यह भी पढ़ें - Redmi 8 और Redmi 8A को मीयूआई 11 अपडेट मिलना शुरू

MIUI 11 Features में नया मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन, नए डायनामिक साउंड इफेक्ट, नए मी फाइल मैनेज़र ऐप, स्टेप्स ट्रैकर, वॉलपेपर कराउज़ल और फ्लोटिंग कैलकुलेटर शामिल है। मीयूआई 11 अपडेट अक्टूबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। थर्ड बैच के अंतर्गत आने वाले Redmi 8 और Redmi 8A यूज़र्स को भी अपडेट मिलने लगा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • कमियां
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »